बद्दी की अंजनी चंदेल ने हिमाचल का नाम रोशन किया है। ग्लोबल इंडिया इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की ओर से करवाई गई स्पर्धा में ग्लोबल मिस इंडिया एलिगेंट- 2018 के खिताब से नवाजा गया है।
विज्ञापन
2 of 5
प्रतियोगिता में देशभर से 53 सुंदरियों ने भाग लिया। चंडीगढ़ में 5 सितंबर को ऑडिशन लिए गए थे।
विज्ञापन
3 of 5
यहां से अंजनी को मिस इंडिया के लिए चयनित किया गया। प्रतियोगिता दिल्ली में 20 नवंबर से 24 नवंबर तक हुई।
4 of 5
प्रतियोगिता को बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु, डॉ. अंकित कातयाल और मिसेज वर्ल्ड वाइड कीर्ति मिश्रा ने जज की भूमिका अदा की।
प्रतियोगिता के दौरान उन्हें हिमाचल की पहली आर्मी ऑफिसर रिता गांगवानी ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। अंजनी वर्तमान में भोजिया डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल बद्दी से दंत चिकित्सा बीडीसी की तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं।