फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा, राजीव और संजय गांधी की तस्वीरें देख भावुक हुए अमिताभ बच्चन

Mon, 02 Dec 2019 11:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर मनु शर्मा, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)/पतलीकूहल
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मनाली में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भावुक हो गए। दरअसल वे मनाली के सर्किट हाउस में गए। उन्होंने जैसे ही सर्किट हाउस के मुख्य कक्ष में प्रवेश किया। वहां दीवार पर लगी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, बचपन के दोस्त राजीव गांधी और संजय गांधी के मनाली प्रवास के दौरान ली फोटो को कुछ समय तक निहारा और फिर भावुक हो गए।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कोऑर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि अमिताभ ने पहली बार सर्किट हाउस मनाली में प्रवेश किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले यहां लगी भगवान रघुनाथ की फोटो के सामने शीश नवाया। पंडित नेहरू जब प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान मनाली प्रवास पर थे तो उनके साथ इंदिरा गांधी, राजीव और संजय गांधी भी थे।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उनके रोहतांग सहित अन्य स्थलों पर लिए गए फोटो को सर्किट हाउस मनाली के मुख्य कमरे में लगाया गया है। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद वह फिर कमरे में लौटे और फिर से जवाहर लाल सहित अन्य गांधी परिवार के सदस्यों के फोटो को नजदीक से निहारा। इस दौरान बिग बी ने मिट्टी के टी-सेट, चांदी के टी और डीनर सेट को देखा। उनकी फोटो अपने कैमरे में कैद कर निकल गए। उनके साथ रणबीर कूपर भी थे। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान अमिताभ ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो अप्रैल में फिर से शूटिंग के लिए मनाली आएंगे। मुख्यमंत्री की ओर से अमिताभ बच्चन के लिए चाय का प्रबंध किया गया था। हिमाचल पर्यटन निगम के डीजीएम अनिल तनेजा ने बताया कि अमिताभ बच्चन ने ग्रीन टी शुगर फ्री के साथ फिंगर सैंडविच, कबाब और मशरूम का आनंद लिया।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर पर रविवार को फिल्म के कई सीन फिल्माए गए। सीन में रणबीर और अमिताभ के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो जाता है। बाद में रणबीर कपूर इसके लिए फिल्म में अपने गुरु अमिताभ से खेद भी जताते हैं। इसके अलावा और कई सीन फिल्माए गए। रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से अमिताभ बच्चन की मुलाकात रखी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
लिहाजा, अमिताभ ने समय की बचत करने के लिए निदेशक को सर्किट हाउस के समीप शूटिंग रखने की सलाह दी थी। सुबह ही मनाली के वन विहार में शूटिंग यूनिट ने दस्तक दी। रविवार दोपहर 12 बजे अमिताभ और रणबीर कपूर शूटिंग स्थल पर पहुंचे। दोनों स्टार कलाकारों पर कई दृश्य फिल्माए गए। लंच के बाद अमिताभ और रणबीर कपूर सीएम से मिलने सर्किट हाउस पहुंचे। करीब आधा घंटा मुलाकात के बाद दोनों स्टार शूटिंग करने के लिए फिर से वन विहार पहुंच गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें