हिमाचल के कुल्लू के नग्गर में शूटिंग करने के बाद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर रिटायरमेंट लेने की बात कही है। शुक्रवार रात को लिखे ब्लॉग में उन्होंने घाटी की खूबसूरत वादियों की जमकर तारीफ की है। साथ ही प्रकृति की जटिलताओं, प्रकृति से अपने प्रेम का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
2 of 5
शूटिंग के दौरान बिग बी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने ब्लॉग में लिखा - सुदूर मौन एकांत, ये ‘निर्वाण’ के लिए अध्ययन बन गए...। उन्होंने लिखा, माई लव .. रिटायर होने का समय, जंगल के बीच इसकी शुरुआती कॉल, शांत अंधेरा और गहरा...।
विज्ञापन
3 of 5
शूटिंग के दौरान बिग बी
- फोटो : अमर उजाला
बिग बी ने अपने ब्लॉग में माता त्रिपुरा सुंदरी के मंदिर के फोटो भी अपलोड किए हैं। ब्लॉग में पहाड़ों और देवी-देवताओं का जिक्र भी किया है। उधर, शनिवार को मनाली में बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर के बीच युद्ध के दृश्य फिल्माए गए।
4 of 5
अभिनेत्री आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला
बात दोनों के बीच हाथापाई तक पहुंच जाती है। एक-दूसरे पर हाथ उठाते ही उनके हाथ में अलौकिक दैवीय शक्तियां आ जाती हैं। उधर, अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने सीन शूट कर मुंबई लौट गई हैं।
अमिताभ बच्चन इन दिनों मनाली में हैं। बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने उन्हें स्टेट गेस्ट का दर्जा दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार को उनसे मिलने मनाली आ रहे हैं। भाजपा मनाली मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर ने कहा कि सीएम दोपहर को हेलीकॉप्टर से सासे हेलीपेड पर उतरेंगे। दोपहर को मनाली सर्किट हाउस में अमिताभ बच्चन से मिलेंगे। इस दौरान सीएम बिग बी से प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग में दी जा रही सहूलियतों पर चर्चा करेंगे।