फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: चांदी की तरह चमकने लगीं कुल्लू-लाहौल की वादियां, देखने लायक है नजारा

Sat, 30 Nov 2019 12:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/मनाली/केलांग
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : अमर उजाला
मौसम खुलने के बाद खिली धूप में कुल्लू-लाहौल की वादियां चांदी की तरह चमकने लगी हैं। सोलंगनाला में पड़ी बर्फ के बाद मनाली में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन

2 of 11
- फोटो : अमर उजाला
जनजातीय क्षेत्र लाहौल में चार दिन बाद शनिवार को मौसम खुल गया है लेकिन लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई है।
विज्ञापन

3 of 11
- फोटो : अमर उजाला
भले ही बीआरओ ने लाहौल के अंदरूनी हिस्से में बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है मगर लोग मीलों दूर तक पैदल चलने को मजबूर हैं। 

4 of 11
- फोटो : अमर उजाला
रोहतांग दर्रा में गिरी करीब चार फीट बर्फ से सड़क मार्ग बंद पड़ा है और टनल पर आवाजाही भी पूरी तरह से बंद है। ऐसे में अब घाटी के लोगों को बाहर निकलने के लिए एक मात्र सुविधा हेलीकॉप्टर ही बचा है।
विज्ञापन

5 of 11
- फोटो : अमर उजाला
वहीं एनएच-305 पर फिसलन का खतरा होने से बस सेवा शुरू नहीं हो सकी है। इसके अलावा मनाली-सोलंगनाला और मनाली-कोठी मार्ग भी बंद है।
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में नवंबर महीने में जारी बर्फबारी से पर्यटन कारोबार के चमकने की उम्मीद जग गई है। विख्यात पर्यटन स्थलों कुफरी, मनाली, सोलंगनाला, धर्मशाला, शिमला और डलहौजी सैलानियों से गुलजार होना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

7 of 11
- फोटो : अमर उजाला
काफी अधिक संख्या में सैलानी हिमाचल का रुख कर रहे हैं। पर्यटन कारोबारियों को इस साल दिसंबर में अच्छा व्यवसाय होने की आस है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज ने पर्यटन कारोबारियों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है।

8 of 11
- फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस और न्यू ईयर के समय हिमाचल आने वाले सैलानियों की संख्या में इजाफा होता है। अधिकांश सैलानी बर्फबारी देखने के लिए हिमाचल आते हैं। इस साल नवंबर में प्रदेश के कई क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है।

9 of 11
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में मैदानों में पड़ रही शुष्क ठंड से निजात पाने के लिए सैलानियों ने हिमाचल में होटलों की ऑनलाइन बुकिंग करवाना शुरू कर दिया है।

10 of 11
- फोटो : अमर उजाला
शिमला के होटल व्यवसायी अरुण कुमार और पवन शर्मा ने बताया है कि कुफरी, नारकंडा और जुब्बल में बर्फबारी होने के बाद शिमला के होटलों में ऑनलाइन बुकिंग बढ़ी है।
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा चंडीगढ़ और दिल्ली से कई सैलानी विकेंड पर शिमला पहुंचना शुरू हुए हैं। इसी तरह मनाली और डलहौजी आने वाले सैलानियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें