फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: USA की गोरी को योगा करते हुआ प्यार, अब ले जाएगी सात समंदर पार

Mon, 13 Feb 2017 01:55 PM IST
हितेश शर्मा/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
1 of 8
सात समुद्र पार यूएसए के न्यू जर्सी की रहने वाली एडिथ ने नहीं सोचा था कि वह हिमाचल की बनकर रह जाएगी। करीब तीन साल पहले धर्मशाला के मैक्लोडगंज में योगा की ट्रेनिंग लेने पहुंची एडिथ व नाहन (हिमाचल प्रदेश) के मोहित का प्यार करीब तीन साल बाद शादी के बंधन में बदल गया है।
विज्ञापन

2 of 8
एडिथ और मोहित शर्मा एसडीएम कोर्ट नाहन पहुंचे, जहां पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के साथ उनकी शादी का पंजीकरण किया गया। अधिवक्ता प्रशांत ठाकुर ने कहा कि दोनों का भारतीय कानून के तहत विवाह करवाया गया। इस दौरान नाहन के चकरेड़ा निवासी मोहित शर्मा का पूरा परिवार भी मौजूद रहा। मैक्लोडगंज में 2014 में प्रेम प्रसंग शुरू हुआ।
विज्ञापन

3 of 8
शहर के चकरेड़ा निवासी मोहित शर्मा की मुलाकात तकरीबन तीन साल पहले यूएसए के न्यू जर्सी की रहने वाल एडिथ निगरॉन से हुई। प्यार का किस्सा इस कद्र परवान चढ़ा कि दोनों ने एसडीएम कोर्ट में शादी पंजीकृत करवा दी। मोहित धर्मशाला में अपनी बहन के पास गए हुए थे।

4 of 8
इस दौरान मैक्लोडगंज में मोहित की विदेशी मेम से मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों ने यह भी नहीं सोचा था कि वह एक दिन परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ता गया। इसके बाद कभी मुलाकात तो कभी फोन से बात कर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं और फासले कम होते गए।
विज्ञापन

5 of 8
एसडीएम कार्यालय में शादी का पंजीकरण करवाने पहुंची एडिथ पूरी तरह से भारतीय परिधान में नजर आई। हिंदू रीति-रिवाजों से मुताबिक मांग में सिंदूर भरा था तो कलाइयों में चूड़े की रस्म भी पूरी की गई। कुछ समय के लिए तो किसी को यह भी पता नहीं चला कि यहां पर सात समुद्र पार से किसी विदेशी युवती की शादी की रस्म की अदायगी हो रही है।
विज्ञापन

6 of 8
विदेशी बहू पाकर पूरा परिवार गदगद है। चकरेड़ा के रहने वाले सतीश शर्मा की पुत्रवधू बनी एडिथ का घर पर हिंदू रीति-रिवाजों से स्वागत हुआ। मोहित के पिता सतीश शर्मा ने बताया कि विदेशी बहू पाकर वह बेहद खुश हैं।
विज्ञापन

7 of 8
बच्चों की जैसी पसंद थी वह उनकी पसंद से ही खुश हैं।  इसमें उन्हें कोई ऐतराज नहीं है। उन्होंने बताया कि प्यार का कोई बंधन नहीं होता है।
विज्ञापन

8 of 8
वह पिछले तीन सालों से आपस में संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि बहू यूएसए लौट गई है। जबकि मार्च माह में मोहित का भी यूएसए जाने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें