फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: दसवीं के बाद 12वीं में भी टॉपर, दूसरी बार सम्मान लेने पहुंचीं प्रकृति और काशी

Sat, 13 Jun 2026 08:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

 अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में दो बेटियां ऐसी थी जो दसवीं के बाद अब 12वीं में भी टॉपर बनी हैं। इस दाैरान टाॅपरों ने सफलता का मंत्र और अपने भविष्य की योजनाओं पर बातचीत की। 
विज्ञापन
1 of 9
प्रकृति और काशी। - फोटो : संवाद
 हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के पीटरहॉफ में शनिवार को अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में दो बेटियां ऐसी थी जो दसवीं के बाद अब 12वीं में भी टॉपर बनी हैं। दोनों दूसरी बार अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सम्मान पाने के लिए शिमला पहुंचीं। मॉडर्न पब्लिक स्कूल स्वारघाट की छात्रा रही प्रकृति शर्मा ने कहा कि अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में दूसरी बार सम्मानित होने का मौका मिला है। 2024 में 10वीं में उन्होंने मेरिट में जगह बनाई थी। तब भी उन्हें यह सम्मान मिला था।

हमीरपुर की काशी दसवीं के बाद 12वीं में भी टॉप 10 की मेरिट में शामिल होने में कामयाब रही है। काशी ने कहा कि अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में उन्हें दूसरी बार सम्मानित होने का मौका मिल रहा है। उप मुख्यमंत्री से मेडल पाकर अच्छा लग रहा है। बच्चों को यही संदेश है कि खुद पर भरोसा बनाए रखें और अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसके लिए मेहनत करते रहें।
विज्ञापन

आपदा में बहा नेहा का स्कूल, किया टॉप, मां बोली- बेटी ने दिखाया शिमला

2 of 9
नेहा माता पार्वती देवी और पिता हेम राज के साथ। - फोटो : संवाद
 मेधावी छात्र सम्मान समारोह में जमा दो की कला संकाय की मेरिट में 9वां स्थान पाने पर सम्मानित हुई वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवरी मंडी की नेहा माता पार्वती देवी और पिता हेम राज के साथ शिमला पहुंचीं। माता पार्वती देवी ने कहा कि बेटी की बदौलत पहली बार शिमला देखा। नेहा का स्कूल 2023 में भारी बरसात में ढह गया। इससे पढ़ाई भी प्रभावित हुई, किराए के कमरों में स्कूल चला। नेहा ने मेहनत जारी रखी और सफलता हासिल कर प्रदेश में अपना नाम कमाया। पिता बोले-बेटी जो भी बनना चाहे, बने हम हर कदम पर उसके साथ रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 9
त्रिशा ठाकुर और पिता नील चंद - फोटो : संवाद
त्रिशा ठाकुर और पिता नील चंद, रात साढ़े दस चले कुल्लू से
 जमा दो की कला संकाय की मेरिट में सातवें स्थान पर रही कुल्लू के खराहल स्कूल छात्रा त्रिशा जिला कुल्लू, बारहवीं कला संकाय में सातवां स्थान पाया। कृषक नील चंद और उनकी बेटी शुक्रवार को कुल्लू से साढ़े दस बजे बस में बैठकर शिमला में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह के लिए आए, रास्ते में पंडोह में उन्हें तीन घंटे तक जाम में फंस जाने के कारण परेशान होना पड़ा।

4 of 9
स्माइल पिता के साथ। - फोटो : अमर उजाला
टेलर मास्टर कांगड़ा के फकीरदीन के चिराग स्माइल ने टॉप मेरिट में आ पाया सम्मान
कांगड़ा के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौरा कांगड़ा के स्माइल खान ने बारहवीं की विज्ञान संकाय की मेरिट में चौथा स्थान पाकर अमर उजाला के मेधावी सम्मान समारोह में सम्मान पाया। स्माइल के पिता एक ज्वाली में टेलर मास्टर हैं। उसकी कमाई से परिवार और बेटे को पढ़ा लिखाकर आगे बढ़ा रहे है। टेलर फकीरदीन ने बताया कि जमा दो तक बेटे ने दिन-रात मेहनत कर आज मुझे भी शिमला में इतने बड़े समारोह में आने का अवसर दिया। अब बेटा बैंक की नौकरी करना चाहता है।
विज्ञापन

5 of 9
शायला - फोटो : अमर उजाला
खुद पर भरोसा रखें, मिला सफलता - शायला
विज्ञान संकाय की स्टेट टॉपर शायला कश्यप ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर अध्ययन और कठिन परिश्रम को दिया है। द न्यू ऐरा स्कूल ऑफ साइंस छतरी कांगड़ा से बारहवीं की परीक्षा पास करने वाली छात्रा चिकित्सक के रूप में सेवा देकर गरीब लोगों की मदद करना चाहती है। शायला ने बताया कि वह इन दिनों कांगड़ा से ही नीट की कोचिंग ले रही है। इनके पिता निजी कंपनी में काम करते हैं और माता सिलाई का काम करती है। खुद पर भरोसा रखें। आपको कामयाबी ही मिलेगी।
विज्ञापन

6 of 9
कृषिका - फोटो : अमर उजाला
अच्छे अंक लाने के साथ विषय की समझ होना भी जरूरी: कृषिका
ऊना की छात्रा कृषिका ने वाणिज्य संकाय में राज्यभर में टॉप किया है। वह एलएलबी कर रही हैं। कृषिका ने कहा कि कहा कि पेपर में अच्छे अंक लाना ही जरूरी नहीं है, विषय की समझ भी भविष्य चुनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इन्होंने सेंट डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गगरेट से बारहवीं की परीक्षा पास की है। बताया कि वह कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहती है।
विज्ञापन

7 of 9
अयान - फोटो : संवाद
इंटरनेशनल कंपनी में मैनेजर बनना है लक्ष्य: अयान
वाणिज्य संकाय के स्टेट टॉपर अयान ने 700 में 491 अंक हासिल कर अपने संकाय में पहला रैंक हासिल किया है। अयान ने बताया कि यह आज कल बीबीए कर रहे हैं वहीं अपना भविष्य मैनेजमेंट में बनाना चाहते हैं। कहा कि इनका लक्ष्य इंटरनेशनल कंपनी में मैनेजर बनना है। इन्होंने एवीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाहर ने अपनी बारहवीं की कक्षा पूरी की है। अयान के पिता निजी बस में कंडक्टर और माता गृहिणी है।

8 of 9
अंशित कुमार। - फोटो : अमर उजाला
दिन में पांच घंटे पढ़ाई का मिला फल: अंशित
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भवारना कांगड़ा के छात्र अंशित कुमार में प्रदेश भर में कला संकाय की मेरिट सूची में पहला स्थान प्राप्त किया है। अंशित ने बताया कि दिन में चार से पांच घंटे पढ़ाई करने के बाद उन्हें मेहनत का फल मिला है। सम्मान पाकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। बताया कि वह सिविल साइंस के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं जिसके लिए वह और ज्यादा मेहनत करेंगे। अंशित के पिता कारपेंटर और माता गृहिणी हैं।
विज्ञापन

9 of 9
अनमोल - फोटो : संवाद
खेल की तरह पढ़ाई में भी लेनी चाहिए रुचि: अनमोल
कांगड़ा की छात्रा अनमोल ने दसवीं कक्षा में राज्यभर में पहला रैंक हासिल कर मिसाल कायम की है। वर्तमान में वह एवीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाहर में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा है। अनमोल का कहना है कि वह भविष्य में वैज्ञानिक बनना चाहती हैं। इन्होंने कहा कि आजकल बच्चे पढ़ाई का तनाव लेकर गलत कदम उठा रहे हैं जो बिल्कुल गलत है। खेल की तरह पढ़ाई में भी रुचि लेनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें