फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019: केलांग में सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे

Sat, 29 Jun 2019 05:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
1 of 5
केलांग में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019 - फोटो : अमर उजाला
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलांग के सभागार में लाहौल घाटी के 52 छात्र-छात्राएं सम्मान पाकर चहक उठे। उपायुक्त केके सरोच ने अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019 समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने जिले में दसवीं और जमा दो कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। जनजातीय क्षेत्र में पहली बार इस तरह के सम्मान समारोह के आयोजन से छात्रों और उनके अभिभावकों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी।

 
विज्ञापन

2 of 5
केलांग में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019 - फोटो : अमर उजाला
मेधावियों के सम्मान पर सभागार तालियों से गूंज उठा। दसवीं व जमा दो की वार्षिक परीक्षा में अव्वल रहे मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। केलांग, त्रिलोकनाथ और शकोली स्कूल के विद्यार्थियों ने पारंपरिक लाहौली नृत्य पेश किया। उपायुक्त ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक लेकर लड़कों की अपेक्षा लड़कियां पुरस्कार की अधिक हकदार बनी हैं। केके सरोच ने कहा कि अमर उजाला का भविष्य ज्योति सम्मान समारोह सराहनीय है।
विज्ञापन

3 of 5
केलांग में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019 - फोटो : अमर उजाला
समारोह के विशिष्ट अतिथि एवं शिक्षा उपनिदेशक लाहौल प्रेम नाथ परशीरा ने कहा कि लाहौल में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर हो रही है। भविष्य ज्योति सम्मान से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। गैर सरकारी संस्था जन चेतना समिति लाहौल स्पीति के अध्यक्ष टशी अंगरूप गडफा और महासचिव सोनम अंगरूप ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान त्रिलोकनाथ पाठशाला प्रधानाचार्य अवनिरेंद्र सिंह राधेश, शकोली के रणवीर सिंह, उदयपुर के प्रधानाचार्य शिव लाल, केलांग स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश, कोलंग स्कूल कि जितेंद्र, उदयपुर स्कूल के रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।

4 of 5
केलांग में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019 - फोटो : अमर उजाला
समारोह में त्रिलोकनाथ स्कूल की अंकिता, आरती, आशा कुमारी, पूजा बदरा, तक्षिका वर्धन, संजना कुमारी, देस राज, अभिषेक दत्त, अनुशिका, आदित्य, अंकिता को, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोलोंग से तेंजिन डेसेल, तेंजिन देचेन, शिवानी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गोंधला से अमिशा पाल, रोशन पाल, पवन सेन, अवंतिका, दीपक, सिमरन, आशना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शकोली से भारत बहादुर, अंकिता, सुनीता देवी, राकेश, मीनाक्षी, रोहिणी, साक्षी, मीनाक्षी और साक्षी को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केलांग में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019 - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उदयपुर से जनित, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिस्सू से अनशिा देवी, दोरजे होजर, वर्षा, मड़ग्रां स्कूल से शांति देवी, सृजल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तिंगरेट की बबिता, अनुराधा, संजना, प्रदीप सिंह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहलमा की अंजली, सिमरन, चिमरेट स्कूल की रजनी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलांग की सोनम छोजोम, साहिल, हाई स्कूल मूरिंग से अंकिता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मालंग से पूजा, हाई स्कूल मूलिंग से अंकुश, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तिंदी से गुनगुन को सम्मानित किया गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें