हिमाचल के शिमला में 25 साल बाद क्रिसमस पर हिमपात हुआ है। चंबा और पांगी में सर्वाधिक आधा फीट जबकि कल्पा, छितकुल और सांगला में 15 सेटीमीटर बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
2 of 35
शिमला में 3 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकार्ड दर्ज की गई।
विज्ञापन
3 of 35
शिमला के जाखू, कुफरी, नारंकडा, कुल्लू, मनाली, डल्हौजी, धर्मशाला, रोहतांग और केलांग सहित आसपास की चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है।
4 of 35
बर्फबारी होने से पर्यटकों सहित कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन
5 of 35
हिमाचल में ठंड का प्रकोप जारी है।
विज्ञापन
6 of 35
शिमला समेत कल्पा, केलांग का तापमान माइनस में चला गया है।
विज्ञापन
7 of 35
वर्ष 1991 के बाद हिमाचल में क्रिसमस पर यह हिमपात हुआ है।
8 of 35
कुल्लू और लाहौल में भी बर्फबारी होने से सैलानी गदगद हैं।
9 of 35
रोहतांग जलोड़ी दर्रा, कुल्लू और लाहौल स्पीति की चोटियों पर शनिवार रात से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी
10 of 35
निचले इलाकों में बर्फ के फाहों के साथ बारिश भी होती रही।
11 of 35
कुल्लू व लाहौल की चोटियों पर बर्फ की आहट से क्रिसमस व न्यू ईयर मनाने आए सैलानी गदगद हो उठे हैं।
12 of 35
बर्फबारी से कुफरी यातायात के लिए बाधित हो गया है।
13 of 35
किन्नौर, नारकंडा, ठियोग की ऊंची चोटियां बर्फ से सफेद हो गई हैं।
14 of 35
कुफरी से ठियोग तक एनएच-5 यातायात के लिए बाधित हो गया है।
15 of 35
शिमला से किन्नौर व रामपुर के लिए बसें वाया बसतंपुर होकर भेजी जा रही हैं।
16 of 35
खजियार और डलहौजी भी बर्फबारी से गुलजार हो गए हैं।
17 of 35
चंबा के भरमौर की रिहायशी बस्तियां सुपा, बलमूई, उलांसा, स्वाई, आल्हो, गरिमा व ऊपरी कुगति समेत पर्यटन नगरी खजियार बर्फबारी से पर्यटक नगरी गुलजार हो गई है।
18 of 35
डलहौजी में भी बर्फबारी से पर्यटक नगरी गुलजार हो गई है।
19 of 35
चंबा और पांगी मार्ग पर भी भारी हिमपात हुआ है।
20 of 35
धौलाधार की पहाड़ियों में ताजा हिमपात हुआ है।
21 of 35
शनिवार रात को कांगड़ा जिला में बारिश हुई है।
22 of 35
बारिश होने के बाद मौसम ठंडक भरा हो गया है।
23 of 35
रविवार सायं चार बजे के बाद मौसम साफ हो गया।
24 of 35
मौसम केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमाचल में 25 साल बाद क्रिसमस पर बर्फबारी हुई है।
25 of 35
अगले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आसमान पर बादल छाए रहने की संभावना है।
26 of 35
चंबा और पांगी में आधा-आधा फीट बर्फबारी हुई है।
27 of 35
भरमौर में 2 इंच और खजियार में 4 इंच बर्फबारी हुई है।
28 of 35
कल्पा और छितकुल में 15-15 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है।
29 of 35
सांगला में 12 सेमी और शिमला में 3 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है।
30 of 35
शिमला में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
31 of 35
भुंतर में न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोलन में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंडी में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
32 of 35
धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल्पा में न्यूनतम तापमान माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।