प्रदेश के सरकारी स्कूलों में करीब 6500 पीटीए, 2200 पैरा, 3400 पैट, 1500 ग्रामीण विद्या उपासक और 2600 एसएमसी शिक्षक नियुक्त हैं। इन सभी शिक्षकों को अस्थायी तौर पर नियुक्ति दी गई है। पैट, पैरा और पीटीए शिक्षकों को नियमित करने का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। साल 2013 में अस्थायी शिक्षकों को नियमित करने की प्रक्रिया को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी।