फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी ने खोया आपा, कोर्ट के बाहर वकील की कर दी धुनाई

Tue, 07 Aug 2018 11:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंब (ऊना)
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब कोर्ट में एक केस सुनवाई के लिए पहुंचे अधिवक्ता को मां व बेटी ने बुरी तरह से पीट दिया। कोर्ट में सरेआम हो रही वकील की पिटाई को देखकर स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। वहीं स्थानीय वकीलों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया।
Trending Videos
विज्ञापन

कोर्ट से बाहर निकलते ही धुनाई

2 of 5
वहीं वकील ने तुरंत की मां व बेटी के खिलाफ अंब पुलिस को शिकायत सौंप दी है। जानकारी के मुताबिक जालंधर के वकील अमित जिंदल सोमवार को घरेलू हिंसा मामले की सुनवाई को लेकर अंब कोर्ट में पहुंचे थे।
विज्ञापन

3 of 5
केस की सुनवाई के बाद जैसे ही वकील कोर्ट परिसर से बाहर निकला, तो विरोधी पार्टी की ओर से मां व बेटी ने वकील अमित जिंदल से बहसना शुरू कर दिया। बहस के बाद मां व बेटी वकील से उलझ पड़ीं और वकील पिटाई कर दी। वकील की पिटाई होती देख स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। इसी बीच कोर्ट परिसर में मौजूद अन्य वकीलों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया।

4 of 5
मारपीट की वारदात में वकील को मामूली चोटें आई हैं। गौर हो कि एक दंपती के बीच घरेलू हिंसा का मामला अंब कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में पति की ओर से अमित जिंदल बतौर वकील पेश हो रहे हैं। सोमवार को इसी मामले की सुनवाई थी, जिस पर न्यायधीश ने अगली तारीख डाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लेकिन सुनवाई के बाद जैसे ही वकील कोर्ट से बाहर निकला, तो पत्नी व सास ने उसे पीटना शुरू कर दिया। वकील अमित जिंदल ने मामले को लेकर अंब थाना में मां-बेटी के खिलाफ शिकायत दे दी है। उधर, थाना प्रभारी दर्शन सिंह का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें