फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की सुरक्षा के लिए एडीजीपी का खास प्लान, गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

Thu, 21 Jul 2016 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश पुलिस अब चंबा के जम्मू एवं कश्मीर और पठानकोट के साथ लगती सीमा पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने पर विचार कर रही है। प्रदेश के एडीजीपी (लॉ एंड आर्डर) संजय कुंडू ने बताया कि प्रदेश पुलिस ने इस बाबत भारत सरकार के गृहमंत्रालय को पत्र लिखा है। पठानकोट में दो आतंकी हमलों के बाद हिमाचल की सीमाएं और भी संवेदनशील हो गई हैं, क्योंकि यहां से पाकिस्तान का बॉर्डर भी ज्यादा दूर नहीं।
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : अमर उजाला
लिहाजा पुलिस चंबा से लेकर पठानकोट और पठानकोट से लेकर भाखड़ा तक हिमाचल की सीमा की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई है। ऊना में आयोजित प्रेस वार्ता में एडीजीपी ने कहा कि इसके लिए इंटर स्टेट कोआर्डिनेशन मीटिंग की जा रही है। इसे अब जोन स्तर तक आयोजित किया जाएगा। महिलाओं के खिलाफ अपराध पर लगाम लगाना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। कमोबेश ऊना जिला में ऐसे मामलों में काफी कमी आई है।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए पुलिस द्वारा स्पेशल एसएमएस सेवा शुरू की गई है। जिसके माध्यम से कोई भी महिला उत्पीड़न या भद्दे कमेंट भेजने वालों की शिकायत कर सकती हैं, जिस पर प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। पिछली दो पुलिस भर्तियों में 20 प्रतिशत महिलाएं भर्ती हुई हैं।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : अमर उजाला
जिला ऊना में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। इस अवसर पर एसपी अनुपम शर्मा, एएसपी मदन लाल कौशल, डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह, डीएसपी हरोली अमित शर्मा और डीएसपी अंब जतिंद्र कुमार सहित सभी एसएचओ व चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें