फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंट्रेंस टेस्ट ने बदली इस बेटी की तकदीर, बॉलीवुड से आने लगे ऑफर

Fri, 07 Oct 2016 04:22 PM IST
हरीश चन्द्र/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
1 of 8
महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट ने हिमाचल के मंडी की मालवी मल्होत्रा की तकदीर ही बदल दी। मालवी दक्षिण की फिल्म कुमारी में अहम रोल निभाने के बाद बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी में हैं। कुमारी फिल्म रिलीज होने से पहले ही उन्हें कई फिल्मों में ऑफर आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
इनकी तुझसे दूर म्यूजिक वीडियो भी जल्द रिलीज होगी। वह मंडी शहर के अपर समखेतर की रहने वाली हैं। मालवी इन दिनों अपने घर आई हैं। अमर उजाला से बातचीत में मालवी ने कहा कि बॉलीवुड में कॅरिअर बनाने के बारे में कभी नहीं सोचा था।
विज्ञापन

3 of 8
न एक्टिंग की तालीम ली। मुंबई में एमसीए की पढ़ाई के दौरान स्टेज परफारमेंस के आधार पर साउथ की फिल्म में काम मिला। डीएवी चंडीगढ़ से स्नातक के बाद एमसीए में दाखिला लेने को महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस (सीईटी) को आवेदन किया।

4 of 8
सीईटी पास करने के बाद मुंबई के नामी इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला हो गया। इससे उनकी तकदीर ही बदलने लगी। वह कॉलेज में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेती रहीं। एक न्यूज चैनल के लिए एंकरिंग भी की। उनका कहना है कि 2015 में कॉलेज में ड्रामा की छात्राओं का एक साक्षात्कार हुआ।
विज्ञापन

5 of 8
इसमें तीन छात्राओं का चयन हुआ। उसके बाद कुमारी फिल्म में उन्हें लीड रोल मिला। कहा कि फिल्म दक्षिण की चार भाषाओं तेलगू, मलयालम, कन्नड़ और तमिल में रिलीज होगी। इसके बाद हिंदी में भी रिलीज होगी। फिल्म दीपावली के आसपास रिलीज होगी। 
विज्ञापन

6 of 8
मालवी ने कहा कि वह बॉलीवुड क्वीन कंगना रानौत को आदर्श मानती हैं। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा दिल्ली और लंदन ड्रामा स्कूल के टीचरों से एंक्टिंग सीख रही हैं। मानवी के पिता सुशील मल्होत्रा अपना कारोबार करते हैं। माता वंदना अध्यापिका हैं।
विज्ञापन

7 of 8
देखें कुछ और तस्वीरें (फोटो: सोशल मीडिया)
विज्ञापन

8 of 8
देखें कुछ और तस्वीरें (फोटो: सोशल मीडिया)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें