चंडीगढ़ मनाली हाइवे पर छह मील के पास ट्रक को ओवरटेक कर रहे एक टैंपो और निजी बस में जोरदार टक्कर हो गई। टैंपों और बस में आमने सामने टक्कर होने से इनके परखच्चे उड़ गए जबकि ट्रक सड़क से पलट गया।
Trending Videos
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर बड़ा हादसा, गाड़ियों के उड़े परखच्चे
2 of 9
हादसे में टैंपो चालक की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत नाजुक है। घायलों का मंडी के जोनल अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर बड़ा हादसा, गाड़ियों के उड़े परखच्चे
3 of 9
हादसे में टैंपो के परखचे उड़ गए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण टैंपो चालक द्वारा लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाना माना जा रहा है।
चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर बड़ा हादसा, गाड़ियों के उड़े परखच्चे
4 of 9
पुलिस के अनुसार एनएच पर सुबह करीब पौने आठ बजे ट्रक से ओवर टेक करते हुए टैंपो की निजी बस से जोरदार टक्कर हुई।
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर बड़ा हादसा, गाड़ियों के उड़े परखच्चे
5 of 9
वहीं, बचाव करते हुए ट्रक सड़क से नीचे की तरफ लुढ़क गया। ट्रक ब्यास नदी में गिरने से बाल-बाल बचा। ट्रक में सवार तीनों लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर बड़ा हादसा, गाड़ियों के उड़े परखच्चे
6 of 9
टैंपो कुल्लू की तरफ जा रहा था और निजी बस मंडी की ओर आ रही थी। घटना की सूचना मिलने पर पंडोह पुलिस मौके पर पहुंची और एनएच पर यातायात बहाल किया। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर बड़ा हादसा, गाड़ियों के उड़े परखच्चे
7 of 9
रास्ते में ही टैंपो चालक रत्न लाल (40) निवासी कांग सुंदरनगर की मौत हो गई और अन्य नौ घायलों को जोनल अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। घायलों में सात निजी बस में सवार यात्री और दो टैंपो स`वार हैं।
चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर बड़ा हादसा, गाड़ियों के उड़े परखच्चे
8 of 9
घायलों की पहचान निजी बस चालक राजेश (40) निवासी शाहपुर कांगड़ा, राजेश (25) दरबंगा बिहार, राजा राम (27) दरबंगा बिहार, भवानी (18 साल), जीत सिंह (50) निवासी सरोहा, टेक चंद (17) निवासी तांदी सरोहा, पंकज (30) निवासी सरगाणी चंबा, शिवानी (28) निवासी पनारसा मंडी और जय सिंह (58) निवासी टकोली के रूप में हुई है।
चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर बड़ा हादसा, गाड़ियों के उड़े परखच्चे
9 of 9
पुलिस ने आरोपी टैंपो चालक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 279, 337, 304ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि टैंपो चालक द्वारा वाहन तेज गति व लापरवाही से चलाने से हादसा हुआ है। मामले में जांच जारी है।