शिमला के संजौली कॉलेज में छात्रों ने सारी हदें लांघ दी। कॉलेज पहुंचते ही प्रिंसिपल समेत बीच बचाव करने आए शिक्षकों से भी एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हाथापाई कर डाली। आइए जानते हैं कैसे कैंपस में माहौल गरमा गया..
विज्ञापन
सारी हदें पार, प्रिंसिपल समेत शिक्षकों पर बरसाए लात घूंसे
2 of 17
सुबह करीब 9:45 मिनट पर एबीवीपी के 25 से 30 कार्यकर्ता संजौली कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रिंसिपल जेएस नेगी के आने का इंतजार कर रहे थे। प्रिंसिपल की गाड़ी आते देख सभी कार्यकर्ता उग्र हो गए और नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
सारी हदें पार, प्रिंसिपल समेत शिक्षकों पर बरसाए लात घूंसे
3 of 17
कॉलेज प्रिंसिपल डा. जेएस नेगी अपनी पत्नी के साथ गाड़ी में सवार थे। देखते ही देखते कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को घेर लिया।
सारी हदें पार, प्रिंसिपल समेत शिक्षकों पर बरसाए लात घूंसे
4 of 17
बात करने की जिद्द पर अड़े कार्यकर्ताओं से प्राचार्य और उनकी पत्नी ने बात करने से इंकार कर दिया। कार्यकर्ता प्राचार्य को बाहर निकल कर बात करने के लिए कह रहे थे।
विज्ञापन
सारी हदें पार, प्रिंसिपल समेत शिक्षकों पर बरसाए लात घूंसे
5 of 17
इसी बीच कार्यकर्ता थोड़े और उग्र हुए और प्राचार्य और उनकी पत्नी के साथ खिंचतान शुरू हो गई।
विज्ञापन
सारी हदें पार, प्रिंसिपल समेत शिक्षकों पर बरसाए लात घूंसे
6 of 17
कुछ छात्र प्रिंसिपल को गाड़ी की खिड़की से ही बाहर खींचने लगे। कुछ गाड़ी की चाबी तक निकालने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
सारी हदें पार, प्रिंसिपल समेत शिक्षकों पर बरसाए लात घूंसे
7 of 17
बीच बचाव के लिए आए एक शिक्षक ने थोड़ी देर मामला शांत किया मगर प्राचार्य जैसे परिसर के मैदान में अपने कार्यालय के बाहर पहुंचे तो बहसबाजी फिर शुरू हो गई।
सारी हदें पार, प्रिंसिपल समेत शिक्षकों पर बरसाए लात घूंसे
8 of 17
शिक्षक प्रदर्शन कर रहे छात्रों को रोकने के लिए बीच में आ गए। देखते ही देखते कुछ कार्यकर्ताओं और शिक्षकों के बीच धक्का मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई। प्रिंसिपल के साथ भी धक्कामुक्की होने लगी।
सारी हदें पार, प्रिंसिपल समेत शिक्षकों पर बरसाए लात घूंसे
9 of 17
करीब आधा घंटा शिक्षकों और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात-घूंसे और लाठियां चलीं।
सारी हदें पार, प्रिंसिपल समेत शिक्षकों पर बरसाए लात घूंसे
10 of 17
प्राचार्य डा. जेएस नेगी ने प्रदर्शन को लीड कर रहे कार्यकर्ताओं को पकड़ने के लिए कहा, शिक्षक उन्हें अंदर ले जाने का प्रयास करने लगे।
सारी हदें पार, प्रिंसिपल समेत शिक्षकों पर बरसाए लात घूंसे
11 of 17
10:30 बजे तक शिक्षकों ने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को प्राचार्य कार्यालय ले जाने का प्रयास किया मगर झड़प जारी थी। कुछ छात्र डंडे लेकर भी नजर आ रहे थे।
सारी हदें पार, प्रिंसिपल समेत शिक्षकों पर बरसाए लात घूंसे
12 of 17
मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को मौके पर बुलाया गया।
सारी हदें पार, प्रिंसिपल समेत शिक्षकों पर बरसाए लात घूंसे
13 of 17
पुलिस के आने की भनक लगते ही प्रदर्शनकारी और आपस में भिड़ रहे कार्यकर्ता गायब हो गए। डीएसपी बलवीर सिंह ने कहा कि दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी फरार हैं, इनकी तलाश की जा रही है।
सारी हदें पार, प्रिंसिपल समेत शिक्षकों पर बरसाए लात घूंसे
14 of 17
ये है विवाद की वजह बीते वीरवार को संजौली कॉलेज में एबीवीपी इकाई की बिना अनुमति बुलाई गई बैठक को बंद कराने पर यह विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि कॉलेज के दो शिक्षकों ने अनुमति न दिखाने पर एबीवीपी इकाई अध्यक्ष और सचिव को प्राचार्य कार्यालय में तलब किया था। यहां इनके आईकार्ड ले लिए गए।
सारी हदें पार, प्रिंसिपल समेत शिक्षकों पर बरसाए लात घूंसे
15 of 17
उधर, एबीवीपी की छात्रा प्रमुख अंकिता ने भी प्रिंसिपल और एक प्रोफेसर के खिलाफ दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
सारी हदें पार, प्रिंसिपल समेत शिक्षकों पर बरसाए लात घूंसे
16 of 17
प्रिंसिपल डॉ. जेएस नेगी ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि न तो अंकिता को उन्होंने बालों से घसीटा और न ही मारा। उल्टा अंकिता कार्यकर्ताओं को शिक्षकों को पीटने के लिए उकसा रही थी।
सारी हदें पार, प्रिंसिपल समेत शिक्षकों पर बरसाए लात घूंसे
17 of 17
उधर, घटना से आक्रोशित सरकारी कॉलेज प्राध्यापक संगठन (एचजीसीटीए) ने वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में आपातकालीन बैठक कर शनिवार को शिक्षा बंद का ऐलान किया है। वहीं, एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष मुनीश वर्मा ने प्रिंसिपल पर इकाई की छात्रा प्रमुख अंकिता को बालों से घसीटने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। दावा किया है कि करीब आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।