फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यास नदी में गिरी टमाटर से लदी पिकअप, बच्चे समेत 5 घायल, तस्वीरें

Wed, 10 Aug 2016 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
1 of 4
हिमाचल के मंडी से बड़ी खबर आ रही है। यहां टमाटर से लदी एक पिकअप ब्यास नदी में गिर गई है। हादसे में बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए हैं। इन्हें प्राथमिक स्वास्‍थ्य केंद्र नगवाई ले जाया गया है। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के मंडी से बड़ी खबर आ रही है। यहां टमाटर से लदी एक पिकअप ब्यास नदी में गिर गई है। हादसे में बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए हैं। इन्हें प्राथमिक स्वास्‍थ्य केंद्र नगवाई ले जाया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
प्रारं‌‌भिक जानकारी के अनुसार हादसा सुबह के समय मंडी के बनाला के पास हुआ है। टमाटर से लदी यह पिकअप रौपा सैंज से टकोली सब्जी मंडी की ओर जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। - फोटो : अमर उजाला
प्रारं‌‌भिक जानकारी के अनुसार हादसा सुबह के समय मंडी के बनाला के पास हुआ है। टमाटर से लदी यह पिकअप रौपा सैंज से टकोली सब्जी मंडी की ओर जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

3 of 4
जैसे ही बनाला के पास पहुंची कि अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे यह पिकअप ब्यास में गिर गई। गनीमत यह रही कि पिकअप नदी किनारे ही रुक गई। इन दिनों ब्यास उफान पर है और यदि यह पिकअप नदी में गिर जाती तो नदी इसे अपने साथ बहा ले जाती। - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही बनाला के पास पहुंची कि अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे यह पिकअप ब्यास में गिर गई। गनीमत यह रही कि पिकअप नदी किनारे ही रुक गई। इन दिनों ब्यास उफान पर है और यदि यह पिकअप नदी में गिर जाती तो नदी इसे अपने साथ बहा ले जाती।
विज्ञापन

4 of 4
फिलहाल नदी किनारे से सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। हादसे में बिहारी लाल, महेंद्र, लालसिंह, अमर सिंह, बोध राज आदि घायल हुए हैं। - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल नदी किनारे से सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। हादसे में बिहारी लाल, महेंद्र, लालसिंह, अमर सिंह, बोध राज आदि घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें