फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से 40 झुग्गियां जलकर राख, लाखों का सामान जला

Tue, 16 Oct 2018 08:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंब(ऊना)
विज्ञापन
1 of 5
जिले के अंब क्षेत्र में प्रवासी मजदूरों की अस्थायी बस्ती में आग ने कोहराम मचा दिया। एक झोंपड़ी में चूल्हे से निकली चिंगारी से आग भड़क गई। तेज हवा से एक के बाद एक कर 40 झोंपड़ियां जलकर राख हो गईं। झोंपड़ियों में रह रहे प्रवासी मजदूर काम पर गए हुए थे, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
लेकिन लाखों का माली नुकसान हो गया है। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग ने मोर्चा संभाला और आग को और फैलने से रोक लिया।जानकारी के अनुसार अंब में उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूरों की अस्थायी बस्ती है।
विज्ञापन

3 of 5
झोंपड़ियां बनाकर प्रवासी मजदूर यहीं रहते हैं। मंगलवार को सभी मजदूर काम पर गए थे। बताया जा रहा है कि दोपहर बारह बजे उदल पुत्र बीरम दास निवासी सादिकपुर तहसील चंदौसी संभलपुर उत्तर प्रदेश की झोंपड़ी में चूल्हे की आग से चिंगारी फूटी। इससे लगी आग तेजी से फैली।

4 of 5
तेज हवा के चलते देखते ही देखते 40 झोंपड़ियां आग की भेंट चढ़ गईं। उधर, सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंच गई। टीम सदस्यों ने आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर दर्जन भर झोंपड़ियां जलने से बचा ली गईं।लेकिन 40 झाेंपड़ियों में रखा सारा सामान राख के ढेर में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुर्घटना में प्रीतम निवासी बदायूं यूपी, प्रदीप कुमार पुत्र प्रीतम निवासी रुदान, कमला देवी पत्नी योगराज निवासी रुदान, नेत्रपाल पुत्र रामजी निवासी सौरेदान, थान सिंह पुत्र लीलाधर निवासी संदारा बिल्लारी मुरादाबाद यूपी, संजू पुत्र त्रिमला निवासी रुदान बदायूं, बिरमा देवी पत्नी हुक्म सिंह निवासी मुरादाबाद यूपी, चमेली पत्नी रघुबीर निवासी नवादा बिल्लारी मुरादाबाद, सुषमा देवी पत्नी राजिंदर निवासी नगीनगी जिला बिजनौर, चेतराम पुत्र हुक्म सिंह निवासी बग्गी मुरादाबाद, धीरज कुमार पुत्र मानचंद निवासी नंगला सलेमपुर मेरठ सहित कुल 40 लोगाें के आशियाने जल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें