नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। नामी विवो मोबाइल कंपनी में बंपर भर्तियां हो रही हैं वो भी सिर्फ इंटरव्यू देकर। आइए जानते हैं कब और कहां ये भर्ती हो रही है-
ये भी पढ़ें- बेरोजगार हैं तो आज ही भर लें ये फॉर्म, हर माह सरकार देगी पैसा
विज्ञापन
2 of 7
विवो मोबाइल इंडिया प्राईवेट लिमिटेड कंपनी प्रोडक्शन डिपार्टमेंट के लिए 900 युवाओं की भर्ती कर रही है। ये भर्ती इंटरव्यू के जरिए की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 7
18 अप्रैल को इसके लिए भर्ती आयोजित की जा रही है। इसके लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तक रखी गई है।
4 of 7
आईटीआई के साथ डिप्लोमा होल्डर इलैक्ट्रानिक्स, इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग वाले युवा भी केंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। आगे जानिए और कौन कौन कर सकते हैं आवेदन-
विज्ञापन
5 of 7
कैंपस इंटरव्यू में आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों में पास आऊट युवाओं के साथ डिप्लोमा होल्डर युवा भी भाग ले सकते हैं। कैंपस इंटरव्यू हिमाचल के मंडी आईटीआई में लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 7
इंटरव्यू में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक दस्तावेज साथ लाने होंगे। कंपनी थर्ट पार्टी रोल के आधार अभ्यर्थियों को नौकरी प्रदान करेगी। आगे पढ़िए सैलरी क्या मिलेगी-
आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि कंपनी 900 पदों के लिए 18 अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन करेगी। कंपनी चयनित युवाओं को 9000 रुपये मासिक वेतन देगी। इसके अलावा 500 रुपये उपस्थिति भत्ता भी दिया जाएगा।