फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे 819 पद, शिक्षकों की सेवानिवृत्ति से पहले होगी भर्ती, सरकार ने दी मंजूरी

Thu, 13 Feb 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की सेवानिवृत्ति से पहले ही अब रिक्त होने वाले पदों को भर दिया जाएगा। शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों के 819 पद भरने की सरकार ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को मंजूरी दे दी है। इसके तहत जेबीटी के 532, टीजीटी के 119, एलटी के 35 और शास्त्री के 133 पद भरे जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
प्रदेश में पहली बार सेवानिवृत्ति होने से पूर्व ही स्कूलों में शिक्षकों के पद भरने की प्रक्रिया को सरकार पूरा करेगी। साल 2020 में 819 शिक्षक सेवानिवृत्त होने हैं। ऐसे में सरकार ने स्कूलों में पढ़ाई को सुचारु बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
16 जनवरी को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इन पदों को भरने की मंजूरी दी गई थी। अब सरकार ने निदेशालय को पत्र जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दे दिए हैं। 

4 of 5
अवर सचिव शिक्षा ने निदेशक प्रारंभिक शिक्षा को भेजे पत्र में स्पष्ट किया है कि स्वीकृत पदों से ज्यादा भर्ती न किया जाए। जन हित और वित्तीय स्थिति को देखते हुए ऐसे स्कूल जहां विद्यार्थियों की संख्या कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वहां इन शिक्षकों को नियुक्त न करे। ऐसे स्कूल जहां बच्चों की संख्या अधिक है और शिक्षकों की कमी है वहां इन शिक्षकों को नियुक्ति दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें