देवभूमि के कुल्लू जिले से सटी खराहल घाटी के गाहर गांव में शुक्रवार दोपहर को भड़की आग में आठ मकान जलकर राख हो गए। जबकि एक मकान को आशिंक नुकसान पहुंचा है। घटना में करीब पौने दो करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन
2 of 8
आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। शुक्रवार देरशाम तक दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में लगी रही। अग्निकांड में 22 परिवार पूरी तरह से प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 8
जबकि दो परिवारों को आशिंक नुकसान पहुंचा है। भीषण अग्निकांड में 92 लोग बेघर हो गए हैं। जानकारी के अनुसार खराहल घाटी के गांव गाहर में शुक्रवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे अचानक भड़की आग में देखते- देखते ही गांव के घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
4 of 8
लकड़ी से निर्मित तमाम मकानों में आग तेजी से फैल गई और पूरे गांव में एकाएक अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित दमकल विभाग को तुंरत सूचना दी, लेकिन दमकल विभाग को घटनास्थल तक पहुंचने में करीब एक घंटा लगा।
विज्ञापन
5 of 8
तब तक आग ने मकानों को चारों तरफ से घेर लिया। दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी जानमाल का नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन भड़की आग में आठ घरों के भीतर रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
6 of 8
एसडीएम कुल्लू रोहित राठौर ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
7 of 8
उपायुक्त यूनुस ने बताया कि गाहर में शुक्रवार को हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। प्रभावितों को दो महीने का राशन भी मुफ्त दिया जाएगा।