फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार की 6 जानें लील गया हादसा, दिल दहला देंगी तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। मंडी के लड़भड़ोल के पास हुए इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जिनमें चार एक ही परिवार के हैं। इनमें पांच की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि अक्षर सिंह ने टांडा अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। फोटो: सृष्टि राज
विज्ञापन

एक ही परिवार की 6 जानें लील गया हादसा, दिल दहला देंगी तस्वीरें

2 of 5
अक्षर सिंह, मीरा देवी, पार्वती देवी, सत्या देवी, बबली देवी और श्याम लाल। अक्षर सिंह, मीरा देवी, पार्वती देवी, सत्या देवी एक ही परिवार के हैं। देवानंद गंभीर रूप से घायल है जिसका टांडा अस्पताल में उपचार चल रहा है। ये सभी बघेड़ गांव में शादी समारोह में गए हुए थे। रात को ये सभी अल्टो कार में सवार होकर अपने गांव कशेड़ा लौट रहे थे कि गांव पुहंचने से करीब आधा किमी पहले हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

एक ही परिवार की 6 जानें लील गया हादसा, दिल दहला देंगी तस्वीरें

3 of 5
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट नीचे जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।  स्‍थानीय लोगों ने आवाज सुनी तो पुलिस और 108 को फोन पर हादसे की सूचना दी।

एक ही परिवार की 6 जानें लील गया हादसा, दिल दहला देंगी तस्वीरें

4 of 5
एसएचओ जोगिंद्रनगर अमर सिंह टीम सहित रात को ही मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक पांच लोग दम तोड़ चुके थे। 108 एंबुलेंस की मदद से शवों को स्‍थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल अक्षर सिंह स्‍थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही परिवार की 6 जानें लील गया हादसा, दिल दहला देंगी तस्वीरें

5 of 5
अक्षर सिंह ही कार को ड्राइव कर रहा था। एसएचओ अमर सिंह ने बताया के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें