फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मणिमहेश जा रहे यात्रियों की बोलेरो गाड़ी खाई में गिरी, 6 की मौत

Sat, 03 Sep 2016 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
1 of 9
हिमाचल के चंबा में मणिमहेश जा रहे यात्रियों से भरी एक बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गई है। हादसे में छह की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 9
पुलिस के अनुसार दस मणिमहेश यात्रियों से लदी एक टाटा सूमो गाड़ी शुक्रवार सुबह चंबा-जोत मार्ग पर परिवहन निगम की बस को पास देते समय अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में मौके पर ही पांच यात्रियों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया।
विज्ञापन

3 of 9
यहां उपचार के दौरान एक यात्री की मौत हो गई। जबकि सूमो के चालक को शिमला रेफर कर दिया गया। हादसे में मारे गए यात्रियों की पहचान पंकज बलोरिया पुत्र परविंद्र सिंह, जसवंत पुत्र चैन सिंह, अविनेश पुत्र सुनील सिंह, शमशेर पुत्र कर्म सिंह, सोनू पुत्र गुरमुख व अनिल पुत्र देव राज सभी निवासी वास, नगरोटासूरियां कांगड़ा के रूप में हुई है। जबकि घायलों में सूमो चालक छिंदा पुत्र रत्न चंद, अशीष पुत्र सुभाष, अंकुश गुलेरिया पुत्र गुरविंद्र व अजय कुमार पुत्र कर्म सिंह निवासी वासा नगरोटा सूरियां शामिल हैं।

4 of 9
इनमें से चालक छिंदा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य तीन का उपचार चंबा अस्पताल में ही हो रहा है। जानकारी के अनुसार नगरोटासूरियां से टाटा सूमो व एक ऑल्टो कार में सवार होकर वासा गांव के युवकों के दो समुह मणिमहेश के लिए निकले थे। यह दोनों ग्रुप जोत पर एक साथ थे।
विज्ञापन

5 of 9
लेकिन ऑल्टो कार पहले निकल आई और सूमो में बैठे सभी यात्री पीछे छूट गए। जोत से करीब पांच किलोमीटर नीचे डुगली नाले के पास चंबा से जोत की तरफ जा रही एक निगम की बस को पास देते समय चालक ने छिंदा ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन

6 of 9
ब्रेक लगाने की जगह वह गाड़ी को पहाड़ी पर चढ़ाकर आगे ले गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। बस में सवार लोगों ने प्रशासन व पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस, अग्निशमन व पुलिस कर्मियों ने घायलों व मृतकों को खाई से बाहर निकाला और उन्हें चंबा अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

7 of 9
पुलिस ने इस हादसे के बाद सूमो चालक के खिलाफ 279, 337, 304ए के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक विरेंद्र तौमर ने बताया कि पुलिस मामले में घायलों के बयान दर्ज करेगी।

8 of 9
बस चालक व बस में बैठी सवारियों के भी बयान लिए हैं।
विज्ञापन

9 of 9
उधर, प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी मदद दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें