पांच सौ के नए नोट से मिलते जुलते नकली नोट तेजी से बाजार में आ रहे हैं। अब ऐसा नोट पकड़ा गया है जिसकी पहचान करना बेहद मुश्किल हैं। देखें क्या है इस नोट में गलती-
विज्ञापन
2 of 6
नए नोट शुरू होने के बाद नई करंसी पर पहले भी कई सवाल उठ चुके हैं। बच्चों के लिए बाजार में मिलने वाले नमकीन के पैकेट में 500 और 2000 के नकली नोट मिलने का मामला भी सामने आ चुका है। मगर ताजा मामला और भी ज्यादा चौंकाने वाला है। ये नोट आम जनता के साथ साथ बैंककर्मियों की पकड़ में आना मुश्किल है।
विज्ञापन
3 of 6
सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसे नोट खूब वायरल हो रहे हैं। दरअसल इस नोट की छपाई, स्याही आदि बिल्कुल नए नोट से मिलती जुलती है। यही नहीं यह रंग, आकार में भी नए नोट की तरह ही दिखता है। लेकिन इसमें एक गलती है।
4 of 6
पकड़े गए इस नकली नोट में रिजर्व बैंक गलत लिखा गया है। RESERVE की जगह इसमें RESURVE प्रिंट गया है जिसे गलत माना गया है। सोशल मीडिया पर इसे शेयर कर लोगों को ऐसे नोटों से बचने की सलाह दी जा रही है। आगे जानिए कैसे बाजार में पहुंच रहे हैं ये नोट-
विज्ञापन
5 of 6
पुलिस का मानना है कि ऐसे नकली नोट कुछ शातिर लोग बाजार में सप्लाई कर रहे हैं। नए नोटों के बीच इन्हें मिक्स किया जा रहा है। हो सकता है कि एटीएम से ये नोट न निकलें। लेकिन किसी व्यक्ति या दुकानदार के जरिए ये नोट आपकी जेब तक पहुंच सकते हैं।