देश के अधिकांश राज्यों में कोरोना बंदिशें हटते ही बीते साढ़े तीन महीनों के दौरान हिमाचल प्रदेश में 42 लाख सैलानी पहुंचे हैं। प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के होटलों में ऑक्यूपेंसी सौ फीसदी पहुंच गई है। राजधानी शिमला सहित मनाली, डलहौजी, कसौली, खज्जियार, धर्मशाला, कुल्लू सहित कई अन्य क्षेत्र इन दिनों सैलानियों से गुलजार हैं। होटल, टैक्सी सहित अन्य पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।