दो-तीन दिन से बुकिंग में तेजी आई है और दीपावली तक इसमें और इजाफा होने की उम्मीद है। पर्यटन कारोबारियों के मुताबिक इस साल दशहरा सीजन पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहा है। दीपावली के लिए सबसे अधिक बुकिंग राजस्थान, दिल्ली, मुंबई, बंगाल, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से आ रही है।