शिमला लोकल बस स्टैंड में दुकानों की डिस्मेंटलिंग के दौरान मंगलवार शाम एक बीम बस के इंतजार में खड़े लोगों पर गिर गया। तीन महिलाओं सहित प्राइवेट बस का एक कंडक्टर बीम की चपेट में आ गया। एक महिला को गंभीर हालत में आईजीएमसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
2 of 6
आईजीएमसी में महिला का ऑपरेशन किया जा रहा है। जबकि तीन लोगों को रिपन अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक लोकल बस स्टैंड में नगर निगम सात दुकानों को गिराने का काम करवा रहा है। दुकानों को गिराने और भवन सामग्री को उठाने के लिए नगर निगम की ओर से निजी ठेकेदार को काम सौंपा गया है।
विज्ञापन
3 of 6
दुकानों को हटाकर रिपन अस्पताल के नए भवन के सामने ग्राउंड बनाया जाना है, ताकि लोकल बस स्टैंड को चौड़ा किया जा सके। ठेकेदार ने पिछले कल से ही दुकानों को डिस्मेंटल करने का काम शुरू किया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि निर्माण स्थल के इर्द गिर्द बैरिकेटिंग न होने के कारण हादसा पेश आया।
4 of 6
बैरिकेटिंग न होने के कारण बस निर्माण स्थल के बेहद नजदीक जा खड़ी हुई, और बस में चढ़ने के लिए सवारियां बस के पीछे भागीं। इस दौरान अचानक बीम गिरने से बस का कंडक्टर और तीन महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन
5 of 6
उप मंडलाधिकारी शिमला शहरी हेमिस नेगी ने बताया कि लोकल बस स्टैंड के पास हुए हादसे में घायल लोगों को रिलीफ मैनुअल के अनुसार तीन-तीन हजार रुपये राहत राशि दी गई है।
दुकानों की डिस्मेंटलिंग के दौरान हुआ हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ नगर निगम कड़ी कार्रवाई करेगा।- पंकज राय आयुक्त, नगर निगम शिमला