यदि आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो तैयार हो जाएं। विभिन्न श्रेणी में कुल 387 पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा पद हिमाचल स्टाफ सलेक्शन बोर्ड हमीरपुर की ओर से भरे जा रहे हैं। यहां विभिन्न विभागों में क्लर्कों के कुल 119 पदों के लिए आवेदन मांगें गए हैं।
विज्ञापन
2 of 8
सबसे ज्यादा आईपीएच में 36 पद भरे जा रहे हैं। इन पदों के लिए आप 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन फीस 360 जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 120 रुपए होगी। ये 119 पद 20 फीसदी कोटे के तहत विभिन्न विभागों में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से भरे जाएंगे। कम से कम पांच साल का अनुभव रखने वाले कर्मी आवेदन कर सकते हैँ।
विज्ञापन
3 of 8
200 अंकों की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिए टाइपिंग टेस्ट रखा जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू लिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट http://himachal.nic.in चैक कर सकते हैं।
अगली स्लाइड में पढ़ें और कहां हो रही है भर्ती--
4 of 8
वहीं, एचपी यूनिवर्सिटी में भी विभिन्न श्रेणियों के 84 पद भरे जा रहे हैं। इनमें जूनियर ऑफिस असिस्टेंट जेएओ (कंप्यूटर प्रशिक्षित ) क्लर्क के 53 पद भरे जाने हैं, जबकि अन्य श्रेणियों में चपरासी के 12 पद भरे जाने है। इन पदों के लिए आवेदन करने को 15 मार्च अंतिम तिथि तय की गई है, जबकि दूरदराज और जनजातीय क्षेत्र के लिए 30 मार्च है।
विज्ञापन
5 of 8
इन पदों के लिए तय शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत ब्योरा विवि की वेबसाइट http://hpuniv.nic.in/ पर उपलब्ध है। इसमें आवेदन फार्म भी उपलब्ध करवाया गया है। तो आप भी आज ही इन पदों के लिए आवेदन कर लीजिए।
विज्ञापन
6 of 8
इसके अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में ड्राइवरों, मोटर वाहन मेकेनिक, बिगुलर, टेलर और धोबी के 14 पद भी भरे जा रहे हैं। इनमें हिमाचली युवाओं के लिए ड्राइवर के सात पद, मोटर वाहन मेकेनिक के चार और बिगुलर, टेलर व धोबी का एक-एक पद रखा गया है।
विज्ञापन
7 of 8
इन सभी पदों के लिए सीआरपीएफ की वेबसाइट पर ऑनलाइन पहली मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के ग्रुप सेंटर पिंजौर के डीआईजी डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि ड्राइवर के लिए 21 से 27 वर्ष के दसवीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। आवेदक के पास भारी वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
वहीं, वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के 150 और एसीएफ के 20 पदों को भरने की तैयारी चल रही है। हालांकि अभी इसकी अधिसूचना नहीं हुई है लेकिन कैबिनेट की मंजूरी के बाद उम्मीद है कि अगले एक महीने के भीतर इसके लिए आवेदन मांगें जा सकते हैं। तो आप भी तैयारी कर लें। 12वीं पास युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।