फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में निकली बंपर नौकरियां, 3200 पदों पर भर्ती

विज्ञापन
1 of 6
हिमाचल में युवाओं के लिए छप्पर फाड़कर नौकरी आई है। निजी कंपनी ने रोजगार के द्वार खोले हैं। मंडी आईटीआई में 24 फरवरी कैंपस इंटरव्यू होंगे। कंपनी अपने यहां 3200 युवाओं को नौकरी देगी।
Trending Videos
विज्ञापन

हिमाचल में निकली बंपर नौकरियां, 3200 पदों पर भर्ती

2 of 6
करीब एक दर्जन ट्रेडों के डिप्लोमाधारकों को कैंपस इंटरव्यू में मौका मिलेगा। खास बात यह है कि महिला डिप्लोमाधारक (कोपा) भी इंटरव्यू में हिस्सा ले सकेंगी। कार्बन मोबाइल कंपनी साक्षात्कार लेगी। इसके लिए उसने मंडी आईटीआई प्रबंधन से संपर्क किया है।
विज्ञापन

हिमाचल में निकली बंपर नौकरियां, 3200 पदों पर भर्ती

3 of 6
आईटीआई प्रबंधन ने कैंपस इंटरव्यू के लिए हरी झंडी प्रदान कर दी है। प्रदेश भर से युवा कैंपस इंटरव्यू में हिस्सा ले सकेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स, मेकेनिकल, आईटी और कंप्यूटर, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मोबाइल रिपेयर, टीवी, रेडियो रिपेयर ट्रेड में डिप्लोमा ले चुके युवाओं को कंपनी एक लाख 12 हजार 500 रुपये के सालाना पैकेज पर नौकरी देगी।

हिमाचल में निकली बंपर नौकरियां, 3200 पदों पर भर्ती

4 of 6
नौकरी के दौरान मुफ्त परिवहन और भोजन की व्यवस्था भी कंपनी की ओर से की जाएगी। अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। कंपनी की ओर से इस दौरान अनलिमिटेड भर्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन

हिमाचल में निकली बंपर नौकरियां, 3200 पदों पर भर्ती

5 of 6
कोपा ट्रेड में महिला अभ्यर्थियों की भर्ती भी होगी। आवेदकों को इंटरव्यू के लिए शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ-साथ आईडी प्रूफ, फोटो साथ लाने होंगे। साल 2017 तक कंपनी का लक्ष्य 3200 युवाओं को नौकरी देने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में निकली बंपर नौकरियां, 3200 पदों पर भर्ती

6 of 6
मंडी आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि 24 फरवरी को मंडी आईटीआई में निजी कंपनी कैंपस इंटरव्यू के लिए आ रही है। इस दौरान कंपनी की ओर से अनलिमिटेड भर्तियां की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर सालाना एक लाख 12 हजार 500 रुपये का पैकेज दिया जाएगा। मुफ्त परिवहन और खाने का व्यवस्था कंपनी करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें