फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश पर कुर्बान जवान को बेटी ने दी मुखाग्नि, रोया पूरा गांव

विज्ञापन
1 of 7
जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे सीआरपीएफ के काफिले पर पंपोर के पास आतंकी हमले में शहीद हुए भराडू गांव के हवलदार राजकुमार राणा सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गए। सोमवार सुबह तिरंगे में लिपटा शहीद राजकुमार राणा की पार्थिक देह घर पहुंचते ही हर किसी की आंखें छलक पड़ीं।
विज्ञापन

देश पर कुर्बान जवान को बेटी ने दी मुखाग्नि, रोया पूरा गांव

2 of 7
लूणी खड्ड स्थित श्मशानघाट पर शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। सैकड़ों लोगों ने शहीद को अंतिम विदाई दी। छोटे भाई तेज सिंह और बेटी अंशिता ने शहीद की चिता को मुखाग्नि दी। सीआरपीएफ और पुलिस बल के जवानों ने आसमान में फायरिंग कर शहीद को अंतिम विदाई दी। शहीद को देखकर पूरे गांव की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन

देश पर कुर्बान जवान को बेटी ने दी मुखाग्नि, रोया पूरा गांव

3 of 7
सोमवार सुबह शहीद राजकुमार राणा की पार्थिव शव लेकर सीआरपीएफ के अधिकारी उनके पैतृक गांव भराडू पहुंचे। शहीद के घर पर पहले ही गांव के लोगों का हुजूम था। तिरंगे से लिपटे पिता राजकुमार के पार्थिक शव को देख कर बेटी अंशिता और कशिश बिलख-बिलख कर रो पड़ीं।

देश पर कुर्बान जवान को बेटी ने दी मुखाग्नि, रोया पूरा गांव

4 of 7
वहीं, पत्नी सीतू, माता उर्मिला और दादी निहारखू रोते बिलखते सुध बुध खो बैठे। सीआरपीएफ के डीआईजी एसएस गोहर ने सेना की ओर से सांत्वना पत्र परिवार को सौंपा तथा कहा कि शहीद के परिवार को जल्द पेंशन मिले, इसकी प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

देश पर कुर्बान जवान को बेटी ने दी मुखाग्नि, रोया पूरा गांव

5 of 7
उन्होंने राजकुमार राणा को एक जांबाज सैनिक बताते हुए कहा कि सेना ने एक बहादुर सपूत खोया है। जिस पर सेना को नाज है। सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट केएल धीमान ने शहीद राजकुमार राणा को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

देश पर कुर्बान जवान को बेटी ने दी मुखाग्नि, रोया पूरा गांव

6 of 7
अंतिम यात्रा में मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा, क्षेत्र के विधायक गुलाब सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक सुरेंद्रपाल, एसडीएम राहुल चौहान, जिला भाजपा के महासचिव पंकज जम्वाल, जिला परिषद नेरघरवासड़ा के सदस्य जीवन ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस के सह सचिव राकेश चौहान के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश पर कुर्बान जवान को बेटी ने दी मुखाग्नि, रोया पूरा गांव

7 of 7
शहीद की माता उर्मिला को बेटे राजकुमार की शहादत पर नाज है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा शान से जिया और शान से उसने देश की माटी की खातिर शहादत का जाम पिया। शहीद की दादी निहारखू को अपने पोते की शहादत पर मान है। कहा कि उनका पोता बचपन से ही जुझारू था तथा अपने पिता की तरह वह भी देश के काम आया। इससे बढ़कर और उनके लिए गर्व की बात क्या हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें