पुलिस ने मैहतपुर बैरियर पर (ऊना, हिमाचल प्रदेश) तिब्बती समुदाय के लोगों से भारतीय और विदेशी करेंसी पकड़ी है। बरामद राशि में सवा चौबीस लाख रुपये, 4100 युआन (चीन की मुद्रा) और 16 यूएस डॉलर शामिल हैं। राशि की गणना करने वाले एईटीओ वीरेंद्र शर्मा और आबकारी निरीक्षक संत राम के मुताबिक कुल रकम 30 लाख के करीब है। रिपोर्ट: शशिभूषण पुरोहित
Trending Videos
विज्ञापन
तिब्बतियों से पकड़ी 30 लाख की भारतीय व विदेशी करेंसी
2 of 5
डीएसपी कुलविंद्र सिंह के मुताबिक शनिवार दोपहर रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दिल्ली नंबर की डीएल-1सीक्यू-4402 फॉरचूनर को रोका तो यह राशि बरामद हुई। गाड़ी में सवार ड्राइवर समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में तीनों नोटों की रसीद और रकम के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे।
विज्ञापन
तिब्बतियों से पकड़ी 30 लाख की भारतीय व विदेशी करेंसी
3 of 5
सूत्रों के मुताबिक इस रकम को दिल्ली से धर्मशाला स्थित कीर्ति मॉनेस्ट्री इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज के लिए ले जा रहे थे।
तिब्बतियों से पकड़ी 30 लाख की भारतीय व विदेशी करेंसी
4 of 5
बताया जा रहा है कि पूछताछ में तीनों ने यह राशि अपने गुरु के पास चढ़ाने की बात कबूली है। उधर, आबकारी नाके पर किसी तरह के टैक्स का प्रावधान नहीं है लिहाजा, आयकर विभाग की टीम को भी बुला लिया गया है।
तिब्बतियों से पकड़ी 30 लाख की भारतीय व विदेशी करेंसी
5 of 5
तीन साल पूर्व इसी इसी बैरियर पर करीब एक करोड़ की करेंसी पकड़ी गई थी। इसका कनेक्शन बाद में धर्मशाला स्थित करमापा मठ से था। ईडी ने करमापा मठ में दबिश भी दी थी।