फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: हिमाचल में बिजली गिरने और आंधी से भारी तबाही, तीन की मौत

Thu, 06 Apr 2017 09:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
हिमाचल में भारी बारिश के बीच आंधी और बिजली ने जमकर तबाही मचाई है। मौसम के इस कहर से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। तेज अंधड़ से 100 से ज्यादा घरों, स्कूलों और दुकानों के छप्पर उड़ गए तो कई भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई इलाकों में पेड़ गिरने से तार-खंभे टूटकर गिर गए जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। नेशनल हाईवे समेत दर्जनों सड़कें भी अवरुद्ध हो गई। ओलावृष्टि से सेब, आम, आड़ू और प्लम जैसी फसलों को भी इससे भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

2 of 8
जानकारी के मुताबिक रामपुर के ननखड़ी खंड के खड़ाहन गांव में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ बुरी तरह से झुलस गए। एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों में पुलिस इंस्पेक्टर संजीव और एएसआई होशियार सिंह भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान गुलशन (24) गांव दारचा और तारा चंद (32) गांव खड़ाहन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

3 of 8
गंभीर घायल हेत राम को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि ये लोग खाई में गिरे व्यक्ति का शव लेकर पुलिस के साथ आ रहे थे। कांगड़ा जिले के पंचरुखी के बनोड़ू में रात को अंधड़ से एक पेड़ ढाबे पर गिर गया, जिससे भीतर सो रहे ढाबा मालिक अर्जुन (62) की मौके पर ही मौत हो गई।

4 of 8
रोहतांग, चंबा, किन्नौर में बुधवार को ताजा बर्फबारी हुई है। शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के चलते ठंडक बढ़ने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शिमला में बुधवार सुबह के समय ओले भी गिरे हैं। आंधी से सेब के पेड़ों पर लगे फूल झड़ गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
कहां, कितनी बर्फबारी- रोहतांग दर्रा-30, कोकसर-15, केलांग-08, सोलंगनाला-06 (सेंटीमीटर में)। बारिश-बर्फबारी से प्रदेश में अधिकतम तापमान दस डिग्री तक लुढ़क गया है। बुधवार को शिमला में अधिकतम तापमान 14.0, ऊना में 26.0, नाहन में 24.8, सोलन में 19.5, सुंदरनगर में 19.9, भुंतर में 17.0, धर्मशाला में 25.8, कल्पा में 5.0 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

6 of 8
प्रदेश में वीरवार को भी अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पहले चार और पांच अप्रैल के लिए चेतावनी जारी की थी। अब छह अप्रैल के लिए भी चेतावनी जारी कर दी गई है। सात अप्रैल तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। आठ अप्रैल से मौसम साफ होने के आसार हैं।
विज्ञापन

7 of 8
किन्नौर में पूर्वणी के पास नेशनल हाईवे पांच बंद होने से पूह और काजा का जिले से संपर्क कट गया है। बैजनाथ के पपरोला में पेट्रोल पंप के पास पेड़ गिरने से पठानकोट-मंडी एनएच-154 पर काफी समय तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। इसके अलावा प्रदेश भर में ग्रामीण क्षेत्रों के 70 रूट प्रभावित हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग का मानना है कि सड़कों पर पत्थर व मलबा आने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

8 of 8
मणिकर्ण घाटी के जरी स्थित बराधा मोड़ के पास बिजली गिरने से एक गौशाला क्षतिग्रस्त हुई है जबकि देवदार के पेड़ के टुकड़े हो गए। शिमला में आईजीएमसी परिसर में ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से आग लग गई, जिससे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें