मार्च माह में टी-20 क्रिकेट के आगाज के साथ ही धर्मशाला को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर सबसे बड़ी पहचान मिलेगी। मार्च में होने वाले टी- 20 वर्ल्ड कप के सबसे ज्यादा मैच नागपुर के बाद धर्मशाला स्टेडियम को ही मिले हैं। इसके लिए यहां तैयारियां भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
इस मैदान पर होंगे भारत-पाक समेत 10 मुकाबले, देखें शेड्यूल
2 of 6
नागपुर को 11 जबकि धर्मशाला को टी- 20 वर्ल्ड कप के 10 मैच मिले
हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के सबसे बड़े रोमांच का गवाह भी धर्मशाला बनने जा रहा
है। यहां भारत और पाक के बीच मैच खेला जाना है। धर्मशाला के बाद दिल्ली को
10, बंगलूरू को 7, मुंबई को 5, कोलकाता को 5, मोहाली को 6 और चेन्नई को
चार मैच की मेजबानी करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
इस मैदान पर होंगे भारत-पाक समेत 10 मुकाबले, देखें शेड्यूल
3 of 6
वर्ल्ड कप के आठ वेन्यू
में धर्मशाला सिरमौर बनकर उभरा है। धर्मशाला में वर्ल्ड कप का रोमांच
हालांकि 9 मार्च से शुरू होगा लेकिन सूत्रों के अनुसार पहली क्रिकेट टीम 4
मार्च को पर्यटन नगरी में पहुंच जाएगी। जबकि, दूसरी टीम 5 मार्च को
धर्मशाला पहुंचेगी। हालांकि, टीमों के आने की ये तिथियां संभावित हैं।
धर्मशाला में 10 देशों की टीमें 4 से 26 मार्च तक यानी करीब 24 दिन रहेंगी।
इस मैदान पर होंगे भारत-पाक समेत 10 मुकाबले, देखें शेड्यूल
4 of 6
इस बार धर्मशाला स्टेडियम में 20 नहीं 25 हजार दर्शक टी-20
वर्ल्ड कप के मैचों का रोमांच ले सकेंगे। वर्ल्ड कप से पहले स्टेडियम की
क्षमता बढ़ाने की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। कड़ी सुरक्षा के
मद्देनजर पहली बार स्टेडियम में बार कोड सिस्टम लागू करने होगा। इसके लिए
अर्न स्टाइल सिस्टम सेट किया जाएगा। यह सिस्टम दर्शकों और ड्यूटी देने वाले
पुलिस जवानों पर भी लागू होगा।
विज्ञापन
इस मैदान पर होंगे भारत-पाक समेत 10 मुकाबले, देखें शेड्यूल
5 of 6
ये रहा धर्मशाल में वर्ल्ड कप का शेड्यूल नौ मार्चः बंगलादेश और नीदरलैंड (दोपहर) आयरलैंड और ओमन (रात) 11 मार्च : नीदरलैंड और ओमन (दोपहर) बंगलादेश और आयरलैंड (रात) 13 मार्च : नीदरलैंड और आयरलैंड (दोपहर) बंगलादेश और ओमन (रात)
इस मैदान पर होंगे भारत-पाक समेत 10 मुकाबले, देखें शेड्यूल
6 of 6
ये मैच होंगे रोमांचक 18 मार्च : आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (दोपहर) 19 मार्च : भारत और पाकिस्तान (रात) 22 मार्च : इंग्लैंड और भारत (दोपहर) 24 मार्च : इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज (रात)