भारत में बेटियों ने वो कारनामे करके दिखाए हैं कि समाज उन पर नाज करे। ऐसी ही सफलता की कहानी है सेना के परिवार की बेटी की। जिसको उसके सपनों की उड़ान दी मां ने। ये कहानी है हरियाणा के सोनीपत जिले में सेक्टर-12 की रहने वाली सौम्या की, जिसने बीएसएफ में प्रदेश में पहली और देश में तीसरी महिला सहायक कमांडेट पद प्राप्त किया है।