फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2020: महिला वित्तमंत्री से आखिर क्या उम्मीद लगाए बैठी हैं महिलाएं

Fri, 31 Jan 2020 07:23 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
एक फरवरी को देश का बजट आएगा। दूसरी बार सत्ता में आई मोदी सरकार का ये दूसरा बजट है। इस बजट की खासियत ये भी है कि वित्त मंत्री का कार्यभार एक महिला संभाल रही है। जिस तरह से एक घर में होने वाले सारे खर्चों की देखभाल एक महिला के हाथ में होती है उसी तरह से देश के खर्चों के संभालने की बागडोर भी एक महिला के हाथ में दी गई है। ऐसे में बजट से आम महिलाओं को उम्मीदें होना लाजिमी है। तो चलिए जानें गृहणियों को इस बार महिला वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से क्या उम्मीदें हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixabay
घर का बजट न बिगड़े
किसी भी आम महिला को अपने रसोई की बहुत चिंता होती है। वो चाहती है कि उसके रसोई का बजट न गड़बड़ाए। इसके लिए वो चाहती है कि सरकार को दैनिक जरूरतों की चीजें जैसे दाल, चावल, चीनी, गेंहू, फल, दूध और सबसे जरूरी चीज रसोई गैस का दाम न बढ़ें। 


 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : पीटीआई
इसके साथ ही पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों के कारण स्कूल, ऑफिस जाने में भी खर्च बढ़ जाता है। ऐसे में महिलाओं का यहीं मानना है कि कम से कम दैनिक जरूरतों के दाम तो नहीं बढ़ने चाहिए।


 

4 of 6
एक महिला होने के नाते वित्तमंत्री से हर किसी को यहीं उम्मीद है कि वो समाज में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण पर खर्च करें। इन मुद्दों पर ज्यादा गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।

 
विज्ञापन

5 of 6
महिलाओं का कहना है कि उन्हें निर्मला सीतारमण से उम्मीद हैं कि वो बीमा, लोन, म्यूचुअल फंड्स जैसी बचत की चीजों में देने वाले टैक्स में भी कटौती करेंगी। ताकि हम महिलाएं बचत के बारे में ज्यादा से ज्यादा सोच सकें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही कुछ महिलाओं का कहना है कि बजट में महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। अस्पतालों में सुविधाओं पर ज्यादा ध्यान दिया जाए क्योंकि अभी भी ग्रामीण इलाकों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति बदतर है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें