देश की सबसे बड़ी और कठिन परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग की होती है, जिसमें हर साल कई अभ्यर्थी कड़ी मेहनत और लगन के बाद सफल होते हैं। लेकिन वह सफलता तब और खास बन जाती है जब अभ्यर्थी पहले ही अटेम्प्ट में परीक्षा पास कर लेते हैं। यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईएएस अफसर बनने वालों में देश की कई महिलाएं शामिल हैं। यहां यूपीएससी की परीक्षा को पास करने वाली ऐसी पांच महिलाओं के बारे में बताया जा रहा है, जो सबसे कम उम्र की आईएएस अफसर बन गई हैं। इस महिलाओं ने साबित कर दिया कि सपने को पूरा करने के लिए उम्र बाधा नहीं होती, बस हौसले मजबूत और लगन होनी चाहिए। यूपीएससी जैसी सबसे कठिन परीक्षा को पास करना इतना आसान नहीं होता लेकिन 22 साल की उम्र में अगर कोई महिला ऐसा कर दिखाती है तो यकीनन यह सराहनीय है। चलिए जानते हैं देश की पांच सबसे कम उम्र की महिला आईएएस अफसरों के बारे में, जिन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास करके कीर्तिमान स्थापित किया है।