4 अगस्त, 1981 को कैलिफॉर्निया में जन्मीं मेगन मर्केल ने अपनी जिंदगी में शुरूआत से ही समृद्धि देखी। मशहूर अदाकारा के रूप में अपना करियर स्थापित करने वाली मेगन ने मई 2018 में ब्रिटेन के राजकुमार हैरी से शादी की। शादी के महज डेढ़ साल बाद मेगन ने पति हैरी के साथ मिलकर आधिकारिक रूप से मिले राजसी ठाट को छोड़ने का फैसला लिया। उनके इस फैसले ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरीं। इस बात की भी खूब चर्चा है कि शाही सुख त्यागने के बाद अब दोनों की आय का स्रोत क्या होगा। प्रिंस हैरी और मेगन आगे जीवनयापन कैसे करेंगे?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
Meghan Markel
- फोटो : Social Media
गौर करने वाली बात यह है कि इस फैसले के पीछे जो भी कारण हो, मेगन के लिए इतनी आसानी से सारी शाही सुख-सुविधाओं को छोड़कर सामान्य जीवन के बारे में सोचना कितना आसान या कठिन रहा होगा। बहरहाल, हम आपको बता रहे हैं कि शाही जीवन छोड़ने के बाद अब कैसी होगी उनकी जिंदगी।
विज्ञापन
3 of 8
Prince Harry and Meghan Markel with their son Archie
- फोटो : पीटीआई
उन्होंने राजसी जीवन भले ही छोड़ दिया हो, लेकिन इसके बाद भी राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल के पास किसी चीज की कमी नहीं है। शाही विरासत छोड़ने के बाद भी घोषित संपत्ति के तौर पर दोनों के पास 306 करोड़ रुपए की निजी पूंजी है। उनके पास कनाडा में आलीशान घर के अलावा आय के लिए तमाम स्रोत भी हैं, जिससे वो अपनी जिंदगी में नई शुरूआत कर सकते हैं।
4 of 8
Meghan Markel
- फोटो : Social Media
मेगन अपने लाइफ स्टाइल ब्लॉग से 55 लाख रुपए सालाना कमाती हैं। वो इस ब्लॉग को आगे भी जारी रख सकती हैं। अमेरिकी टीवी ड्रामा "सूट्स" में अपने अभिनय के लिए उन्हें करोड़ों का फायदा हुआ था। अगर मेगन इसमें वापसी करती हैं, तो उनकी फीस भी अब ज्यादा होगी।
विज्ञापन
5 of 8
Meghan Markel
- फोटो : Social Media
इसके अलावा 35 करोड़ के आसपास उनकी खुद की कमाई हुई पूंजी भी है। हाल ही में मेगन ने डिज्नी के साथ एक डील की है, जिसके तहत उन्हें एक प्रॉजेक्ट के लिए वॉइस ओवर करना है। मेगन वर्ल्ड विजन नामक संस्था की सदस्य हैं, जो बच्चों की कल्याणकारी योजनाओं के लिए काम करती है।
विज्ञापन
6 of 8
अपने बेटे के साथ प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल
- फोटो : पीटीआई
एक वेबसाइट की खबर के अनुसार हैरी अब स्पीकर्स ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। यहां उन्हें निजी कार्यक्रमों को संबोधित करने पर एक स्पीच के लिए 3 करोड़ रुपए तक की राशि प्रदान की जा सकती है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वो क्लॉदिंग और पोस्टकार्ड के कामों की भी शुरूआत कर सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
हाल ही में बर्गर किंग ने प्रिंस हैरी को ट्विटर पर पार्ट टाइम जॉब भी ऑफर किया है। हालांकि इसे लेकर लोग तरह-तरह के मजाक उड़ा रहे हैं। इसके अलावा वर्तमान में हैरी और मेगन को प्रिंस चार्ल्स के विशेष कोष से प्रति वर्ष लगभग 18 करोड़ की राशि मिलती है। करीब 70 करोड़ की विरासत उन्हें अपनी स्वर्गीय मां प्रिंसेस डायना से भी मिली है।
खबर है कि आने वाले दिनों में मेगन और हैरी का प्लान कनाडा में बसने का है। यहां उनके पास 138 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की प्रॉपर्टी है, जहां उन्होंने हाल ही में क्रिसमस की छुटि्टयां भी बिताईं थीं। मेगन मर्केल इस वक्त बेटे आर्ची के साथ कनाडा के इसी आलीशान खूबसूरत महलनुमा घर में हैं।