उत्तर प्रदेश की राजनीति और चुनाव हमेशा से ही हर राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण रहा है। यूपी की सत्ता पर काबिज होने के लिए हर दल प्रयासरत रहता है। हाल ही में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ है। उत्तर प्रदेश में भी इस साल चुनाव होने हैं। भाजपा, सपा और बसपा का यूपी में धरातल मजबूत है, वहीं कांग्रेस की बात की जाए तो एक ऐसी आंधी का यूपी में भेजा गया है जो राजनीति में कम ही समय में बड़ा नाम बन गई। महिलाओं की राजनीति में हिस्सेदारी बढ़ रही है लेकिन कांग्रेस में सालों तक बिना सक्रिय राजनीति के सिर्फ पार्टी के लिए काम करने वाली इस महिला ने सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया तो कांग्रेस को लोग विकल्प के तौर पर देखने लगे। लोग उस महिला के चेहरे, उनके तेज, उनके संवाद और कार्यशैली से प्रभावित हुए। यहां बात हो रही है भारतीय राजनीति के गणित को प्रभावित करने का दम रखने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा की। 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' इस टैग लाइन के साथ लाखों महिलाएं हाल ही में लखनऊ की सड़को पर उतरी, उनको एक साथ लाने का श्रेय जाता है प्रियंका गांधी वाड्रा को। आज प्रियंका गांधी का जन्मदिन है। व्यक्तिगत जिंदगी छोड़ सार्वजनिक जीवन में उतरी प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी की झलक मिलती है, लोग कांग्रेस से प्रभावित हों या न हो लेकिन प्रियंका गांधी से जरूर प्रभावित होते हैं। हालांकि प्रियंका गांधी को एक नेता के तौर पर देखने वाले उनके बारे में कई बातें नहीं जानते होंगे। चलिए जानते हैं प्रियंका गांधी के बारे में कुछ रोचक बातें।