आज भारत का राष्ट्रीय महिला दिवस है। कई लोगों को राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर भ्रम है कि वह 8 मार्च को होता है लेकिन 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस होता है। हालांकि भारत में इस दिन को फरवरी में मनाया जाता है। राष्ट्रीय महिला दिवस को फरवरी में आज के दिन मनाने की एक खास वजह है। यह वजह जुड़ी है भारत की प्रमुख महिला स्वतंत्रता सेनानी से। यहां बात हो रही है भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की। सरोजिनी नायडू से राष्ट्रीय महिला दिवस का गहरा नाता है। सरोजिनी नायडू भारत की प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी व कवयित्री हैं। उन्हें भारत कोकिला यानी नाइटिंगेल ऑफ इंडिया भी कहा जाता है। इतना ही नहीं वह आजाद भारत की पहली महिला राज्यपाल भी रही हैं। ब्रिटिश सरकार के खिलाफ देश को आजादी दिलाने के लिए हुए स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। वह हर महिला के लिए प्रेरणा है। लेकिन राष्ट्रीय महिला दिवस को आज ही के दिन मनाने के पीछे की क्या वजह है, इस दिन का इतिहास और महत्व क्या है, यह भी सभी को जान लेना चाहिए। जानते हैं राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास, कब हुई इस दिन को मनाने की शुरुआत, महत्व और सरोजिनी नायडू से नाता।