फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miss Universe Thailand 2025: थाईलैंड की पहली भारतीय मूल की मिस यूनिवर्स क्वीन वीना सिंह की प्रेरणादायक कहानी

Tue, 26 Aug 2025 03:32 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Miss Universe Thailand 2025 Veena Singh: इस थाई महिला का नाम वीना प्रवीणर सिंह है, जिन्होंने 2025 में मिस यूनिवर्स थाईलैंड का ताज जीतकर इतिहास रच दिया। वह थाईलैंड की पहली भारतीय मूल की ब्यूटी क्वीन बनीं और यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे भारत और थाईलैंड के लिए गर्व का विषय है। 
विज्ञापन
1 of 5
वीणा सिंह - फोटो : instagram/veenapraveenar
Miss Universe Thailand 2025: महिला सशक्तिकरण की असली तस्वीर तब दिखती है जब कोई महिला अपने संघर्षों और सपनों को पंख लगाकर विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाती है। इन दिनों एक थाई महिला सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस थाई महिला का नाम वीना प्रवीणर सिंह है, जिन्होंने 2025 में मिस यूनिवर्स थाईलैंड का ताज जीतकर इतिहास रच दिया। वह थाईलैंड की पहली भारतीय मूल की ब्यूटी क्वीन बनीं और यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे भारत और थाईलैंड के लिए गर्व का विषय है। वीना इसके पहले तीन बार और इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं। आखिरकार चौथी बार उन्होंने अपने सपने को साकार कर दिखाया। वीना की यह जीत साबित करती है कि महिला चाहे किसी भी देश या संस्कृति से हो, उसका आत्मविश्वास और परिश्रम उसे शिखर तक ले जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
वीणा सिंह - फोटो : instagram/veenapraveenar
वीना सिंह का बचपन और पारिवारिक पृष्ठभूमि

वीना प्रवीणर सिंह का जन्म थाईलैंड के चैंग माई में 16 अप्रैल 1996 को हुआ था। हालांकि उनकी जड़ें भारत से जुड़ी हुई हैं। वीना के माता पिता भारतीय हैं। वह एक साधारण परिवार से आती हैं, जहां शिक्षा और संस्कारों को प्राथमिकता दी जाती थी। उनका पालन-पोषण भारतीय और थाई संस्कृति के मेल से हुआ, जिसने उन्हें जीवन के हर मोड़ पर संतुलन और आत्मविश्वास दिया।
विज्ञापन

3 of 5
वीणा सिंह - फोटो : instagram/veenapraveenar
वीना की शिक्षा और शुरुआती करियर

वीना ने अपनी शिक्षा याला के सात्री याला स्कूल से पूरी की और बैंकॉक के प्रतिष्ठित थम्मासैट विश्वविद्यालय से लिबरल स्टडीज में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। वीना ने पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग में भी रुचि दिखाई। अपने कॉलेज दिनों में ही उन्होंने ब्यूटी पेजेंट्स में भाग लेना शुरू कर दिया। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें धीरे-धीरे लाइमलाइट में ला खड़ा किया।

 

4 of 5
वीणा सिंह - फोटो : instagram/veenapraveenar
मिस यूनिवर्स थाईलैंड का सफर

2025 का साल वीना के लिए ऐतिहासिक रहा। उन्होंने हजारों प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स थाईलैंड का ताज अपने नाम किया। यह उपलब्धि केवल सुंदरता की जीत नहीं थी, बल्कि उनकी बुद्धिमत्ता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता की पहचान भी थी। हालांकि ये पहली बार नहीं था, जब वीना ने ब्यूटी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया हो। इसके पहले साल 2018 में मिन यूनिवर्स थाईलैंड प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए वह सेकेंड रनर अप रहीं। साल 2023 में उन्होने पहली विवाहित महिला के तौर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। साल 2025 में वह चौथी बार इस आयोजन का हिस्सा बनीं और जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वीणा सिंह - फोटो : instagram/veenapraveenar
उपलब्धियां और प्रेरणा

इसके पहले वीना सिंह कांस में शामिल हुईं और अपने स्टाइल और खूबसूरत से काफी प्रशंसा हासिल की थी। वीना को अब थाईलैंड ही नहीं, बल्कि भारत में भी महिला सशक्तिकरण की मिसाल माना जा रहा है। वह महिलाओं को अपने सपनों के लिए साहस जुटाने और सामाजिक बंधनों से ऊपर उठकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। एक, दो नहीं चार बार प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर जीत दर्ज कराकर उन्होंने साबित किया कि लक्ष्य हासिल करने तक हार नहीं मान सकतीं। साल 2021 में भारत द्वारा वीना सिंह को भारत की विदेशी नागरिकता से सम्मानित किया जा चुका है।

क्या है भविष्य की योजना?

मिस यूनिवर्स थाईलैंड का खिताब जीतने के बाद अब वीना अंतरराष्ट्रीय मंच पर थाईलैंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी यह यात्रा न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि दोनों देशों भारत और थाईलैंड के रिश्तों को भी और मजबूत करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें