Tanya Mittal Biography : अमर उजाला संवाद उत्तराखंड 2025 में खेल, राजनीति, अध्यात्म एवं सिनेमा सहित अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े दिग्गज शामिल हुए हैं। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में एक सत्र उद्यमिता और सोशल मीडिया विषय पर आयोजित हुआ, जिसमें तान्या मित्तल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए धर्म, आध्यात्म और हिंदू मंदिरों को सोशल मीडिया तक पहुंचाने, लोगों को अपनी संस्कृति और मंदिरों से जोड़ने के उनके प्रयास के बारे में बताया। इस दौरान तान्या मित्तल ने बताया कि उन्होंने महज 500 रुपये से अपने करियर की शुरुआत की। तान्या एक सफल सोशल मीडिया एंफ्लूएंसर ही नहीं, बल्कि एक उद्यमी महिला भी हैं। महज 12वीं पास तान्या के लिए यह सफर आसान नहीं था। ग्वालियर एक साधारण से परिवार की लड़की , जिसे अकेले घर से बाहर भी नहीं भेजा जाता था, ने घर से ही अपने बिजनेस की शुरुआत की। आज वह 200 लड़कियों की जिम्मेदारी उठा रही हैं। उन्हें शिक्षा देने का काम कर रही हैं। साथ ही अपनी भारतीय संस्कृति को देश-विदेश तक बढ़ावा दे रही हैं।
उनके वीडियोज में अक्सर आप तान्या मित्तल को साड़ी में सादगी और खूबसूरती की झलक दिखाते देख सकते हैं। आइए जानते हैं कि तान्या मित्तल कौन हैं और कैसे उन्होंने इतनी प्रसिद्धि हासिल कर ली। साथ ही महज 500 रुपये में कैसे अपना खुद का व्यवसाय शुरू किया और आज सफल उद्यमी महिला बन गईं।