भारत पुरुष प्रधान देश है लेकिन यहां की महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। देश की महिलाएं अपनी काबिलियत के दम पर दुनिया भर में मिसाल बन गई हैं। आज देश की महिलाएं जिस मुकाम पर हैं उसी नींव इतिहास की कुछ महिलाओं ने रखी। महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार दिलाने दिलाने और समाज में उनकी स्थिति को मजबूत करने के लिए इतिहास की महिलाओं ने अपना अभूतपूर्व योगदान दिया। जिसके बाद महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल पाया। जिस देश में घर का मुखिया पिता और राष्ट्र का मुखिया राजा होता था, वहां कुछ ऐसी राजकुमारियां भी आईं, जिन्होंने समाज से लड़कर अपने नियम कायदे लागू करवाए। उन्होंने सालों से चली आ रही परंपराओं की जंजीरे तोड़ महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की। चलिए जानते हैं भारत की पांच दमदार और प्रसिद्ध राजकुमारियों के बारे में।