मायावती
- फोटो : self
मायावती
उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा नाम मायावती का है। कई बड़े राजनीतिक दलों का नाम आते ही कई दिग्गज नेताओ के नाम याद आते हैं लेकिन बहुजन समाज पार्टी के साथ सबसे पहला और इकलौता नाम एक महिला का आता है, वह है मायावती। वह पार्टी की प्रमुख भी हैं, खुद में एक ब्रांड भी। भारतीय राजनीति में किसी महिला के लिए यह ओहदा पाना आसान बात नहीं है। लंबे समय से राजनीति में रहने के बाद मायावती की पहचान 'बहन जी' के तौर पर बन गई है। बसपा सुप्रीमो होने के साथ ही मायावती उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं।