हर साल 8 मार्च को विश्व महिला दिवस मनाया जाता है। महिला दिवस को मनाने का उद्देश्य महिलाओं को समाज में सम्मान दिलाना है। महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक कराना है। पिछड़ी महिलाओं को समाज के प्रथम पायदान पर लाना और उनके हक के लिए लड़ाई को जारी रखना महिला दिवस का उद्देश्य है। दुनियाभर में महिला दिवस के मौके पर कई तरह के कार्यक्रमों, जागरुकता अभियानों का आयोजन होता है। इन कार्यक्रमों में देश-विदेश की कई ऐसी महिलाएं शामिल होती हैं, जिनका जीवन हर महिला के लिए प्रेरणा और आदर्श बन जाता है। विश्व में कई महिलाएं अपने काम, हुनर के कारण चर्चा में रहती हैं। साल 2021 फोर्ब्स सूची में दुनिया भर की सबसे सशक्त महिलाओं को शामिल किया गया है। विश्व महिला दिवस के मौके पर दुनिया की ऐसी पांच दमदार महिलाओं के बारे में जानिए, जो हमेशा चर्चा में रहती हैं। यह महिलाएं अपने देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर हैं।