आईएएस बनने के पीछे की वजह
पढ़ाई के दौरान आरती की मुलाकात उस समय आईएएस रहे मनीषा पंवार से हुई। मनीषा ने उनका मार्गदर्शन किया और आरती ने आईएएस बनने की ठान ली। अपने पहले ही प्रयास में आरती डोगरा ने प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास कर ली। आरती साल 2006 बैच के राजस्थान कैडर की आईएएस अफसर हैं। आरती डोगरा पहले डिस्कॉम की मैनेजिंग डायरेक्टर रहीं, बाद में अजमेर के जिलाधिकारी के पद पर तैनात हुईं। उनके कार्यों के बारे में बात करें तो आरती डोगरा ने खुले में शौच से मुक्ति के लिए स्वच्छता मॉडल बंको बिकाणो शुरू किया। जिसकी तारीफ पीएमओ ने भी की थी।