लड़कियों को मौका मिले तो वे देश का नाम रौशन करने से नहीं चूकतीं, ये बात भारत समेत तमाम देशों की महिला एथलेटिक्स पर सटीक बैठती है। भारत की मीरा बाई चानू हों या पीवी सिंधु, महिला खिलाड़ियों ने साबित किया है कि लड़कियां स्पोर्ट्स में भी किसी से कम नहीं हैं। इसी कड़ी में एक और महिला खिलाड़ी का नाम जुड़ गया है, जिसने कम उम्र में अपनी एतिहासिक जीत के बाद न केवल अपने देश का मान बढ़ाया बल्कि हर लड़की के लिए एक मिसाल बन गईं। यहां बात ब्रिटेन की टेनिस स्टार एम्मा रादुकानू की हो रही है। एम्मा रादुकानू ने यूएस ओपन 2021 में दिग्गज खिलाड़ियों को हरा कर 53 साल बाद ब्रिटेन के लिए ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी जीती है। इस पूरी सीरीज में एम्मा चर्चा में बनी रहीं। चलिए जानते हैं कि एम्मा रादुकानू कौन हैं, क्या है इनकी उपलब्धि, कैसे पहुंचीं इस मुकाम तक?