फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment Plan: मात्र 500 रुपये बचाकर गृहिणी बन सकती हैं इन्वेस्टर, जानें कहां करें बचत के पैसे निवेश

Fri, 28 Jun 2024 04:37 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Investment Plan For Housewives - फोटो : istock
अनुवन्दना माहेश्वरी

महिलाएं छोटी-छोटी बचत करके कई बार अपने परिवार को किसी बड़े आर्थिक झंझावात से आसानी से निकाल ले जाती हैं। लेकिन समय तेजी से बदल रहा है। महिलाओं की औसत आयु पुरुषों की तुलना में अधिक होती है। वहीं, गृहणियां बिल्कुल नहीं कमाती हैं, तो कामकाजी महिलाओं का काम बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी निभाने के कारण बाधित होता है और वे पुरुषों की तुलना में कम कमा पाती हैं। ऐसे में उनको निवेश करने के सही तरीके जानना जरूरी है। महिलाएं छोटी-छोटी बचत करके ही भविष्य की योजनाएं बनाती हैं। ऐसे में उन्हें यह जानना जरूरी है कि अपनी बचत को किस तरह के निवेश में लगाना चाहिए?
विज्ञापन

2 of 7
Money Saving Tips in Hindi - फोटो : Istock
कैसे करें निवेश

सबसे पहले यह निर्धारित करें कि आप कितना पैसा बचाती हैं और उसमें से कितना निवेश करना चाहती हैं? आप अपनी सामर्थ्य अनुसार 500 रुपये महीने से भी निवेश शुरू कर सकती हैं या फिर भविष्य की आर्थिक जरूरतों के हिसाब से प्रॉपर प्लानिंग करके निवेश करें।
विज्ञापन

3 of 7
Post Office - फोटो : Istock
डाकघर

डाकघर आवर्ती जमा खाता (आरडी अकाउंट) में पैसा डूबता नहीं है। इस योजना के तहत हर महीने थोडे़-थोड़े पैसे जमा करके कुछ ही वर्षों बाद एक अच्छी रकम आपके पास होगी। इसमें हर महीने 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकती हैं। अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है।

4 of 7
शेयर बाजार - फोटो : iStock
कंपनियों के शेयर्स

आप क्षमतानुसार विभिन्न कंपनियों के स्टॉक में हर महीने निवेश करके बेहतर मुनाफा कमा सकती हैं। निवेश करते वक्त ऐसी कंपनियां चुनें, जो अच्छी ग्रोथ कर रही हैं। किसी भी कंपनी का शेयर खरीदने से पहले अच्छी तरह रिसर्च करें। ध्यान रखें, शेयर इस मकसद से खरीदें कि उसे 7 से 10 साल के बाद बेचना है।
विज्ञापन

5 of 7
Mutual Fund - फोटो : Istock
म्यूचुअल फंड

म्यूचुअल फंड निवेश का बेहतर विकल्प हैं। अगर लंबी अवधि का निवेश किया हो तो रिटर्न बढ़ जाता है। चाहें तो इक्विटी म्यूचुअल फंड, डेब्ट म्यूचुअल फंड या हाइब्रिड म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर सकती हैं। म्यूचुअल फंड के जरिये छोटी बचत से भी इक्विटी जैसा रिटर्न मिल सकता है। आप हर महीने की सेविंग कर एसआईपी के जरिये म्युचुअल फंड में निवेश कर सकती हैं। अगर 10 हजार रुपये प्रतिमाह निवेश करें तो 15 साल में आसानी से 50 लाख से ज्यादा का रिटर्न मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
NSC - फोटो : Istock
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) एक छोटी बचत योजना है। इसमें निवेश कम से कम 100 रुपये और अधिकतम अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकती हैं। इस पर 6.8 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। इसे पोस्ट ऑफिस या किसी बैंक से खरीदा जा सकता है। इसमें निवेश करने पर इनकम टैक्स में भी फायदा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
PPF - फोटो : Istock
पब्लिक प्रोविडेंट फंड

पब्लिक प्रोविडेंट फंड में पैसा डूबने का खतरा नहीं रहता है। इसमें सालाना 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है, साथ ही सरकार इनकम टैक्स में लाभ देती है।
 
वित्तीय विशेषज्ञ एवं निवेश सलाहकार शरद मिश्रा के मुताबिक, सरकार की महिलाओं को बचत के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं हैं। डाकघर की मासिक आय योजना, आवर्ती जमा योजना, सावधि जमा योजना और बचत पत्र आदि घरेलू महिलाओं को ध्यान में रखकर ही लागू की गई हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए इस वर्ष बजट में महिला सम्मान बचत योजना 2023 की घोषणा की गई। इसमें महिलाएं दो लाख रुपये तक की धनराशि 7.5 प्रतिशत ब्याज दर पर दो वर्ष के लिए जमा कर अधिक लाभ कमा सकती हैं। इस योजना में 40 फीसदी तक आंशिक निकासी भी हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें