पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने वाले हैं। सभी की नजरें राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और सीटों पर है। किसकी जीत होगी और किसकी हार इसका पता भी कुछ देर में चल जाएगा। राजनीति में सत्ता परिवर्तन, हार जीत तो होती ही रहती है लेकिन किसी दल विशेष का नेतृत्वकर्ता कैसा है और वह किस तरह के अपनी पार्टी को सत्ता में लाने व जनता के बीच लोकप्रिय करने की कवायद में लगा रहता है, यह मायने रखता है। राजनीति में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी हैं। महिलाएं सत्ता संभाल रही हैं तो वहीं राजनीतिक दल का नेतृत्व भी कर रही हैं। इन्हीं में से एक नाम है अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का। अनुप्रिया पटेल मोदी सरकार में मंत्री हैं। चलिए जानते हैं मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाली महिला नेता अनुप्रिया पटेल के बारे में, राजनीति में क्या है उनकी उपलब्धि ?