डिंपल यादव
- फोटो : Facebook/Dimple Yadav
डिंपल यादव
बसपा से मायावती, कांग्रेस से प्रियंका गांधी और आराधना मिश्रा, भाजपा से स्मृति ईरानी, अदिति सिंह जैसी नेता यूपी में राजनीतिक दलों का महिला चेहरा हैं, लेकिन अगर बात करें समाजवादी पार्टी की तो महिला नेता के तौर पर सबसे पहला नाम डिंपल यादव का आता है। डिंपल यादव कन्नौज सीट पर अपना वर्चस्व दिखा चुकी हैं। यूपी के पूर्व सीएम और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव दो बार एमपी रह चुकी हैं। वह सपा का एक ऐसा हिस्सा है, जिन्हें पार्टी की दिग्गज महिला नेता के तौर पर देखा जाता है।