जब आविष्कार की बात आती है, तो सबसे पहले लोगों के दिमाग में बल्ब का आविष्कार करने वाले थॉमस एडिसन, टेलीफोन का आविष्कार करने वाले ग्राहम बेल, कंप्यूटर का आविष्कार चार्ल्स बैबेज का नाम याद आता है लेकिन क्या कभी आपको किसी महिला आविष्कारक का नाम पता है? ऐसा नहीं कि सिर्फ पुरुषों ने ही अविष्कार किए हैं। जीवन को आसान बनाने के लिए महिलाओं ने भी कमाल के आविष्कार किए हैं, जिनका इस्तेमाल लोग रोजमर्रा के जीवन में करते हैं। महिला आविष्कारक में लोगों को मैडम क्यूरी का नाम याद आता है, जिन्होंने रेडियम का आविष्कार किया था। लेकिन मैडम क्यूरी के अलावा भी कई ऐसी महिलाएं हैं, जिनके आविष्कार के बारे में जानकर आपको ताज्जुब होगा कि यह अविष्कार किसी महिला ने किया है। चलिए जानते हैं पांच महिला आविष्कारक और उनके आविष्कार के बारे में।