फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramlala Pran pratishtha: तस्वीरों में देखें रामलला की पहली झलक, यहां कीजिए भगवान श्रीराम के दर्शन

Mon, 22 Jan 2024 01:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 8
Ayodhya ram mandir - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर में प्रवेश किया है। इसके बाद राम लला की प्राण प्रतिष्ठा शुरू हुई। मंगल ध्वनि के बीच राम लला का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हुए। पीएम मोदी के साथ मोहन भागवत भी मौजूद हैं। पीएम मोदी राम मंदिर के गर्भगृह में पूजा कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 8
राम मंदिर में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर के गर्भगृह में रामला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूजा अर्चना करते हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अनुष्ठान का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

3 of 8
राम मंदिर में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
 अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। जिसके बाद पहली बार रामलला देशवासियों के सामने आए हैं। राम मंदिर के गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की पूजा अर्चना की।

4 of 8
रामलला की पहली तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की पूजा-अर्चना की। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान प्रतिमा का अनावरण किया गया। 
विज्ञापन

5 of 8
रामलला अपने भाईयों के साथ - फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जहां भगवान रामलला और उनके सभी अनुज अने साथ हैं वहीं एक बड़ी मूर्ति राम लला की है। जिसमें वह पांच वर्ष के हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
रामलला का आशिर्वाद लेते पीएम और सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। जहां पीएम मोदी ने रामलला के चरणों में पुष्प अर्पित किया। उनके पीछे सीएम योगी भी हाथ जोड़े खड़े नजर आए।
 
विज्ञापन

7 of 8
पीएम के साथ मोहन भागवत - फोटो : ANI
गर्भ गृह में प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठे हैं।
विज्ञापन

8 of 8
रामलला - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में जहां भगवान राम का जन्म हुआ। आज उसी स्थान पर रामलला अपने तीनों भाईयों के साथ विराजमान हुए हैं। गर्भगृह में रामलला की पांच वर्ष की प्रतिमा लगाई गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें