फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मेडिकल स्टोर से कंडोम और सेक्सुअल पावर स्प्रे चुरा ले गए चोर, जयपुर में भी हुई थी अनोखी चोरी

Tue, 26 Jul 2022 04:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सीकर में गोरखनाथ मेडिकल स्टोर पर चोरी करने पहुंचे चोरों ने पहले सेक्सुअल पावर स्प्रे और कंडोम को यूज किया। इसके बाद स्प्रे और करीब 100 से ज्यादा कंडोम के पैकेट चोरी कर लिए।
विज्ञापन
1 of 4
मेडिकल स्टोर में पड़े यूज कंडोम दिखाता दुकानदार। - फोटो : सोशल मीडिया
सीकर जिले के खाटूश्यामजी थाना इलाके में हुई दो चोरी इलाके में चर्चा का विषय बनी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि चोर दुकानों से नगदी के साथ-साथ कई ऐसी चीजें भी ले गए हैं, जिन्हें लेकर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, चोरों नेमंढा चौराहे पर स्थित दो दुकानों को निशाना बनाया। यहां एक मेडिकल स्टोर से चोर कंडोम के पैकेट, सेक्सुअल पावर स्प्रे और कॉस्मेटिक का आइटम चुरा ले गए। इसी तरह दूसरी दुकान से कृष्णा फोटोज से हाथ में बांधने के फैंसी नाल और हजारों की नगदी चोरी कर ले गए। दुकान मालिकों की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

2 of 4
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
गोरखनाथ मेडिकल स्टोर पर चोरी करने पहुंचे चोरों ने पहले सेक्सुअल पावर स्प्रे और कंडोम को यूज भी किया। इसके बाद स्प्रे और करीब 100 से ज्यादा कंडोम के पैकेट चोरी कर लिए। यूज किए कंडोम और स्प्रे चोर वहीं छोड़ गए। संचालक सुबह मेडिकल स्टोर खोलने पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि चोर छत के रास्ते से दुकान में घुसे थे। 
विज्ञापन

3 of 4
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने बताया कि कृष्णा फोटो और गोरखनाथ मेडिकल स्टोर पर चोरी करने वाले चोर एक ही हैं। जांच टीम को कृष्णा फोटो शॉप से चुराया गया कलावा मेडिकल स्टोर से जब्त किया गया है। चोरों की पहचान के लिए पुलिस दुकानों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
जयपुर में चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद। - फोटो : सोशल मीडिया
जीन्स और अंडरवियर चुरा ले गए चोर  
इससे पहले 16 जुलाई को जयपुर के इंदिरा गांधी नगर सेक्टर 2 में भी चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया था। यहां अपने साथी के साथ कार से आया चोर जीन्स और अंडरवियर चोरी कर ले गया था। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई थी। दरअसल, दोपहर के समय में एक चोर अपने साथी के साथ कार से आया था। उसने कार को कॉलोनी के बाहर रोका और खुद अंदर आकर इधर-उधर गली में घूमने लगा। जायजा लेने के बाद उसने  एक घर के बाहर सूख रही दो जींस चुरा ली। इसके बाद पास के घर में सूख रहे कपड़ों में से एक अंडरवियर भी चोरी कर फरार हो गया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें